लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तीरंदाजी संघ के महासचिव का बड़ा कदम, अपने कारखाने को PPE निर्माण इकाई में बदला

By भाषा | Updated: April 28, 2020 21:03 IST

56 साल के चंदूरकर के कारखाने में लगभग 30 कर्मचारी हैं, जो फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए मास्क, दस्ताने और गाउन बना रहे हैं। चंदूरकर के कोच रहते भारतीय टीम ने 1989 में एशियाई कप में स्वर्ण पदक हासिल किया था...

Open in App

भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंदूरकर के कारखाने में आम तौर पर हजारों की संख्या में तीरंदाजी का उपकरण बनता है लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यहां युद्ध स्तर पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का निर्माण हो रहा है।

56 साल के चंदूरकर के कारखाने में लगभग 30 कर्मचारी हैं, जो फ्रंटलाइन वर्कर्स (इस महामारी का सीधे तौर पर सामना करने वालें) के लिए मास्क, दस्ताने और गाउन बना रहे हैं। उनकी कंपनी में रोजना लगभग 1000 पीपीई का निर्माण हो रहा है।

एशियाई खेलों (1982) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चंदूरकर ने कहा, ‘‘लॉकडाउन (राष्ट्रव्यापी बंद) शुरू होने पर हर कोई अपनी तरफ से देश की सेवा करने की कोशिश कर रहा है। मेरे पास सिलाई करने की सुविधा थी। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न इस बुनियादी ढांचे का उपयोग पीपीई गाउन बनाने में किया जाए।’’

चंदूरकर के कोच रहते भारतीय टीम ने 1989 में एशियाई कप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा एक दोस्त चिकित्सा सामग्री का आपूर्तिकर्ता है और उसी की कंपनी ने हमें गाउन बनाने के बारे में बताया। इस दौरान हम इस बात का पूरा ख्याल रखते है कि यहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर किसी के संपर्क में नहीं आये।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसतीरंदाजीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह