लाइव न्यूज़ :

"न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जीत ने एक ‘राजनीतिक वंश’ को उखाड़ फेंका", चुनाव जीतने के बाद बोले ममदानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 11:30 IST

Zohran Mamdani: डेमोक्रेट ज़ोहरान ममदानी ने 2025 के न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के अपने अभियान में, कुओमो परिवार का हवाला देते हुए, एक राजनीतिक वंश पर अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, "अमेरिका में कोई राजा नहीं है"।

Open in App

Zohran Mamdani :  न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुने गए जोहरान ममदानी ने घोषणा की कि उनकी जीत ने एक ‘‘राजनीतिक वंश’’ को उखाड़ फेंका है। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के शब्दों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी जीत के साथ न्यूयॉर्क शहर ने ‘‘पुराने से नए युग में कदम रखा है।’’ भारतीय मूल के ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के बहुचर्चित चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने दिग्गज नेता एवं न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को हराकर जीत हासिल की। ममदानी ने अपने विजय भाषण में मंगलवार रात कहा, ‘‘दोस्तो, हमने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है। मैं एंड्रयू कुओमो को निजी जीवन में शुभकामनाएं देता हूं लेकिन आज रात के बाद मैं उनका नाम अंतिम बार ले रहा हूं, क्योंकि अब हम उस राजनीति को पलट रहे हैं जो कुछ गिने-चुने लोगों की सेवा करती थी। न्यूयॉर्क, आज रात तुमने इतिहास रच दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसलिए जीते क्योंकि न्यूयॉर्कवासियों ने खुद को यह विश्वास दिलाया कि असंभव को संभव बनाया जा सकता है। और हम इसलिए जीते क्योंकि हमने यह ठान लिया कि अब राजनीति हमारे ऊपर थोपी जाने वाली चीज नहीं होगी बल्कि यह वह चीज होगी जिसे हम खुद करेंगे।’’

ममदानी ने कहा, ‘‘आपके सामने खड़े होकर मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आते हैं - इतिहास में कभी-कभी ऐसा क्षण आता है जब हम पुराने से नए युग में कदम रखते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और जब किसी राष्ट्र की लंबे समय से दबाई गई आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज रात, हमने पुराने से नए युग में कदम रख लिया है।’’

टॅग्स :New York CityDonald TrumpभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका