लाइव न्यूज़ :

शी ने अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बात की; मिशन को 'मील का पत्थर' करार दिया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 11:25 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 23 जून चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में तैनात तीन यात्रियों से बुधवार को बात की और कहा कि यह परियोजना देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में 'मील का पत्थर' है।

चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गत बृहस्पतिवार को गोबी मरूस्थल से रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद एक चीनी अंतरिक्ष यान देश के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंच गया। इस घटनाक्रम को अंतरिक्ष शक्ति बनने की चीन की महत्वाकांक्षी कोशिश में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के मुताबिक, शेनोझाउ-12 अंतरिक्ष यान गत बृहस्पतिवार को दोपहर में अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल तियान्हे से सफलतापूर्वक जुड़ गया।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रमुख शी ने ‘बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर’ से अंतरिक्ष यात्रियों नी हैशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो से बात की। इसका सरकारी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया। अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पहले प्रत्यक्ष संपर्क में शी ने उनसे पांच मिनट बात की और अंतरिक्ष में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यह दर्शाता है कि चीनी नेतृत्व देश की अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजना को कितना महत्व देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप अंतरिक्ष में तीन महीने रहेंगे, जबकि अंतरिक्ष में आपका काम और आपका जीवन चीनी लोगों के दिल में रहेगा।’’

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, शी ने कहा ‘‘हमारे अपने अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना एक मील का पत्थर है और यह अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।’’

तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने शी को सलामी दी और उन्हें मिल रहे समर्थन के लिए देश को धन्यवाद दिया। तीनों अंतरिक्ष यात्री सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल