लाइव न्यूज़ :

चीन में शी चिनफिंग की राजनीतिक विचारधारा बनेगी पाठ्यक्रम का हिस्सा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:33 IST

Open in App

भविष्य में देश की सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की राजनीतिक विचारधारा को अब स्कूल और कॉलेजों से संबंधित राष्ट्रीय पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। चीन के शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ‘‘नए युग के लिए चीनी विशिष्टताओं के साथ समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचार’’ को सभी स्तरों पर छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाएगा। सरकार संचालित अखबार चाइना डेली के अनुसार देश की राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तक समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि पाठ्यपुस्तकों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) और राष्ट्र की इच्छाशक्ति दिखेगी। राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तक समिति के सदस्य हान झेन ने कहा कि राष्ट्रपति की राजनीतिक विचारधारा को विभिन्न विषयों में शामिल किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम के अनुसार प्राथमिक विद्यालय देश, सीपीसी और समाजवाद के लिए प्रेम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में बुनियादी राजनीतिक निर्णयों और मतों से छात्रों की मदद करने के लिए प्रत्यक्ष बोधात्मक अनुभव और ज्ञान अध्ययन शामिल होगा। सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि कॉलेज स्तर पर सैद्धांतिक सोच की स्थापना पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत