लाइव न्यूज़ :

चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट, तेजी से घट रही दुनियाभर में वन्यजीव आबादी, 1970 के बाद 69 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: October 13, 2022 10:06 IST

विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ‘लिविंग प्लैनेट’ रिपोर्ट (एलपीआर)-2022 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लातिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में वन्यजीवों की आबादी में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। अफ्रीका और एशिया भी अछूते नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ‘लिविंग प्लैनेट’ रिपोर्ट (एलपीआर)-2022 की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे।अफ्रीका में वन्यजीवों की आबादी 66 फीसदी और एशिया प्रशांत में 55 फीसदी घटी है।ताजे पानी वाले क्षेत्रों में रह रहे वन्यजीवों की आबादी में औसतन 83 प्रतिशत अधिक गिरावट आई है।

नयी दिल्ली: दुनियाभर में निगरानी वाली वन्यजीव आबादी में साल 1970 से 2018 के बीच 69 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ‘लिविंग प्लैनेट’ रिपोर्ट (एलपीआर) 2022 में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट कुल 5,230 नस्लों की लगभग 32,000 आबादी पर केंद्रित है।

इसमें प्रदान किए गए ‘लिविंग प्लैनेट सूचकांक’ (एलपीआई) के मुताबिक, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के भीतर वन्यजीवों की आबादी चौंका देने वाली दर से घट रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वैश्विक स्तर पर लातिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में वन्यजीवों की आबादी में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। पांच दशकों में यहां औसतन 94 प्रतिशत की गिरावट आई है।’’

अफ्रीका में वन्यजीवों की आबादी 66 फीसदी घटी

रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका में वन्यजीवों की आबादी 66 फीसदी और एशिया प्रशांत में 55 फीसदी घटी है। अन्य नस्लों के समूहों की तुलना में ताजे पानी वाले क्षेत्रों में रह रहे वन्यजीवों की आबादी में औसतन 83 प्रतिशत अधिक गिरावट आई है। आईयूसीएन की लाल सूची के मुताबिक, साइकैड की आबादी पर सबसे ज्यादा खतरा है, जबकि कोरल (प्रवाल) सबसे तेजी से घट रहे हैं और उनके बाद उभयचर का स्थान आता है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने कहा कि पर्यावास की हानि और प्रवास के मार्ग में आने वाली बाधाएं प्रवासी मछलियों की नस्लों के समक्ष आए लगभग आधे खतरों के लिए जिम्मेदार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वन्यजीवों की आबादी में गिरावट के मुख्य कारण वनों की कटाई, आक्रामक नस्लों का उभार, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और विभिन्न बीमारियां हैं।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अंतरराष्ट्रीय के महानिदेशक मार्को लैम्बर्टिनी ने कहा, ‘‘हम मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकसान की दोहरी आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं, जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए खतरा साबित हो सकती है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इस नए आकलन से बेहद चिंतित है।’’

टॅग्स :अर्थ (प्रथ्वी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारतरेयर अर्थ मेटल्स के लिए सरकार ने 7,280 करोड़ रुपये को दी मंजूरी, चीन पर निर्भरता होगी कम

भारतप्रवासी जीवों की यात्राओं पर मंडरा रहा खतरा

भारतउपजाऊ भूमि को बंजर होने से बचाने के करने होंगे उपाय

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं