लाइव न्यूज़ :

कौन हैं रॉबर्ट प्रीवोस्ट?, इतिहास में पहले अमेरिकी पोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 8, 2025 23:20 IST

रॉबर्ट प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए, वह इतिहास में पहले अमेरिकी पोप होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे133 कार्डिनल में से आवश्यक दो-तिहाई या कम से कम 89 मत मिले। 12 वर्षों तक चर्च का नेतृत्व किया था।

वेटिकन सिटीः वेटिकन में कार्डिनल्स द्वारा गुरुवार को पोप कॉन्क्लेव में मतदान संपन्न होने के बाद रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया। इतिहास में पहले अमेरिकी पोप बन गए हैं। सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने के लिए नये पोप को चुन लिया गया है। इसका मतलब यह है कि चयनित हुए व्यक्ति को पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले 133 कार्डिनल में से आवश्यक दो-तिहाई या कम से कम 89 मत मिले। कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को वेटिकन के बिशप के सबसे प्रभावशाली कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। कैथोलिक चर्च के इतिहास के दो हजार साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई अमेरिकी पोप चुना गया है।

पेरू में सेवा करते हुए अब तक अपना जीवन बिताने वाले 69 वर्षीय प्रीवोस्ट को लियो 14वें के नाम से जाना जाएगा। सेंट पीटर्स स्क्वायर में भीड़ ने जश्न मनाया। नाम की घोषणा बाद में की जाएगी, जब एक शीर्ष कार्डिनल सेंट पीटर्स बेसिलिका के लॉजिया से ‘‘हैबेमस पापम!’’ शब्द का उच्चारण करेगा, जिसका लैटिन अर्थ है ‘‘हमारे पास एक पोप है!’’

इसके बाद कार्डिनल चयनित हुए व्यक्ति के जन्म का नाम लैटिन भाषा में पढ़ते हैं तथा इस बारे में जानकारी दी जाती है कि किसे चुना गया है। गुरुवार को अपने चुनाव के साथ, लियो पिछले महीने पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद 267वें कैथोलिक पोप बन गए, जो पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे और उन्होंने 12 वर्षों तक चर्च का नेतृत्व किया था।

टॅग्स :अमेरिकाWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत