लाइव न्यूज़ :

कौन हैं क्षितिज त्यागी?, अपने ही लोगों पर बमबारी करने से फुर्सत मिले तो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 24, 2025 16:50 IST

भारत ने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र मंच का दुरुपयोग करने और "अपने ही लोगों पर बमबारी" करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान से ‘‘उसके अवैध कब्जे’’ वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करने को कहा।निराधार और भड़काऊ बयानबाजी करके इस मंच का दुरुपयोग कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला।

जेनेवाः भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ निराधार बयानबाजी के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की आलोचना की। त्यागी ने जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 60वें नियमित सत्र में मंगलवार को कहा, ‘‘एक प्रतिनिधिमंडल भारत के खिलाफ निराधार और भड़काऊ बयानबाजी करके इस मंच का दुरुपयोग कर रहा है।’’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का जिक्र करते हुए त्यागी ने पाकिस्तान से ‘‘उसके अवैध कब्जे’’ वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करने को कहा। भारत ने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र मंच का दुरुपयोग करने और "अपने ही लोगों पर बमबारी" करने का आरोप लगाया।

कौन हैं क्षितिज त्यागी?

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना के लिए सुर्खियाँ बटोरने वाले भारतीय दूत क्षितिज त्यागी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अनुभवी अधिकारी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड और आतंकवाद को लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर करारा हमला किया।

प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT-KGP) के पूर्व छात्र हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और तापीय ऊर्जा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। त्यागी 2007 से 2010 तक लगभग तीन वर्षों तक एक व्यावसायिक विश्लेषक के रूप में काम किया। यूएनएचआरसी में एक बार फिर भारतीय राजनयिक की धूम मची है।

2012 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी क्षितिज त्यागी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने उसी संस्थान से थर्मल एनर्जी और पर्यावरण इंजीनियरिंग में एमटेक किया। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार 2007 से 2010 तक रियल एस्टेट कंपनी जोन्स लैंग लासेल में बिज़नेस एनालिस्ट के रूप में काम किया।

वे 2010 में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में एक वैज्ञानिक के रूप में शामिल हुए और इस पद पर वे लगभग दो वर्षों तक रहे। त्यागी ने 2012 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण की। 148वीं रैंकिंग मिली। दो साल बाद उन्होंने पुर्तगाल के लिस्बन स्थित भारतीय दूतावास में तृतीय सचिव के रूप में कार्य किया। त्यागी को 2015 में ब्रासीलिया में द्वितीय सचिव नियुक्त किया गया।

2018 में मिस्र के काहिरा में प्रथम सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया। जनवरी 2024 में, त्यागी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव के रूप में शामिल हुए। इस वर्ष जनवरी में वे मिशन में परामर्शदाता बने। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र पर गलत नजर डालने के बजाय उन्हें भारत के उस क्षेत्र को खाली करना चाहिए, जिस पर उन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ है।’’

खैबर पख्तूनख्वा में हुई घटना का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने से फुर्सत मिले तो उसे अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। त्यागी ने कहा, ‘‘चरमराई हुई अर्थव्यवस्था, सैन्य प्रभुत्व वाली राजनीति और मानवाधिकारों का दागदार रिकॉर्ड।

एक दिन जब वे आतंकवाद को बढ़ावा देने, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने से फुर्सत पाएंगे, तब शायद उक्त मुद्दों पर ध्यान दे पाएंगे।’’ खैबर जिले के तिराह घाटी के मतूर दारा इलाके में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के एक परिसर में सोमवार को बम बनाने की सामग्री से हुए धमाके में 10 लोगों और 14 आतंकवादियों की मौत हो गई। यह क्षेत्र अफगानिस्तान से सटा हुआ है। 

टॅग्स :UNHCRसंघ लोक सेवा आयोगपाकिस्तानआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल