लाइव न्यूज़ :

कौन है 'अल-शबाब' जिसने सोमालिया की राजधानी में ले ली 12 लोगों की जान? 26/11 जैसा हमला किया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 20, 2022 15:22 IST

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में 'अल-शबाब' नाम के आतंकी संगठन के हमले में 12 लोग मारे गए हैं। हमला हयात होटल पर किया गया था। 'अल-शबाब' आतंकी समूह का बड़े आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्दे'अल-शबाब' के आतंकियों ने हयात होटल पर 15 घंटे तक कब्जा जमाए रखा'अल-शबाब' की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में होती है'अल-शबाब' के आतंकियों को तालिबान से ट्रेनिंग मिली थी

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हयात होटल पर हुए आतंकी हमले में 12 लोगों की जान चली गई है। ये हमला अल-कायदा से जुड़े 'अल-शबाब' नाम के आतंकी संगठन के आतंकियों ने किया। 'अल-शबाब' ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हयात होटल पर किया गया हमला बिल्कुल वैसा ही था जैसे 26/11 के समय पाकिस्तानी आतंकियों ने ताज पर किया था। 'अल-शबाब' के आतंकियों ने हयात होटल को लगभग 15 घंटे तक अपने कब्जे में रखा। इस हमले में 12 लोगों की मृत्यु के अलावा कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 

इस आतंकी हमले के दौरान सोमालिया की खुफिया एजेंसी से जुड़े बड़े अधिकारी हयात होटल में ही बैठक कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी भी हमले में घायल हुए हैं। आतंकी हमले में दो बड़े उद्योगपतियों के अलावा होटल का मालिक को भी अपनी जान गवानी पड़ी।

अल-शबाब के आतंकी हयात होटल के सबसे उपरी मंजिल पर डेरा जमाए हुए थे। इसके कारण सुरक्षाबलों को होटल को आतंकी कब्जे से छुड़ाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षाबलों को 15 घंटे की मशक्कत के बाद होटल को आतंकियों के कब्जे से छुड़ाने में कामयाबी मिली।

कौन है 'अल-शबाब'

कई देशों में खतरनाक आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके 'अल-शबाब' की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में होती है। इसके लड़ाकों को अफगानिस्तान में तालिबान से ट्रेनिंग मिली है। साल 2006 में बनाए गए इस खूंखार संगठन का पूरा नाम हरकत अल-शबाब अल-मुजाहिद्दीन है। 'अल-शबाब' को बनाने के पीछे का उद्देश्य सोमालिया की सरकार का तख्तापलट करना देश की सत्ता पर कब्जा जमाना है। सोमालिया, इथियोपिया और केन्या में विशेष प्रभाव रखने वाले 'अल-शबाब' का जाल अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक फैला हुआ है। इस आतंकी संगठन का मुखिया अहमद उमर है। अमेरिका ने इस संगठन को 2008 में आतंकी संगठन घोषित किया था। 'अल-शबाब'ने साल 20 छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था।  साल 2016 में ही इस खतरनाक आतंकी संगठन ने 180 केन्याई सैनिकों की जान ले ली थी।

टॅग्स :सोमालियातालिबानAl Qaedaअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत