लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन रूस-यूक्रेन जंग के बीच इस हफ्ते जाएंगे पोलैंड, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: March 21, 2022 12:39 IST

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ ‘‘रूस के अनुचित और अकारण युद्ध से पैदा मानवीय और मानवाधिकार संकट का जवाब दे रहा है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के मुताबिक, अपने दौरे से पहले बाइडन सोमवार को यूरोपीय नेताओं के साथ युद्ध पर चर्चा करेंगे।विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस महीने पोलैंड की यात्रा के दौरान देश के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कुछ समय के लिए पड़ोसी देश यूक्रेन गए थे।अमेरिका और यूरोपीय देशों की सरकारें रूस की सैन्य आक्रामकता को अपनी सुरक्षा और रणनीतिक हितों के लिए खतरे के रूप में देखती हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोप के सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए अपनी आगामी यूरोप यात्रा के दौरान पोलैंड भी जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइडन बुधवार को वॉशिंगटन से ब्रसेल्स रवाना होंगे और फिर वहां से पोलैंड जाएंगे, जहां वह इन देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। यूक्रेन संकट में पोलैंड एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है। वह हजारों अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी कर रहा है।

साथ ही पिछले कुछ दशकों में यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट के बीच वह किसी भी अन्य देश की तुलना में यूक्रेन से पलायन करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा संख्या में शरण दे रहा है। पोलैंड ने 20 लाख से अधिक लोगों को शरण दी है। बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डूडा के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए शुक्रवार को वारसॉ जाएंगे। साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ ‘‘रूस के अनुचित और अकारण युद्ध से पैदा मानवीय और मानवाधिकार संकट का जवाब दे रहा है।’’ 

व्हाइट हाउस के मुताबिक, अपने दौरे से पहले बाइडन सोमवार को यूरोपीय नेताओं के साथ युद्ध पर चर्चा करेंगे। चर्चा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के हिस्सा लेने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि बाइडन की यूक्रेन की यात्रा करने की कोई योजना नहीं है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस महीने पोलैंड की यात्रा के दौरान देश के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कुछ समय के लिए पड़ोसी देश यूक्रेन गए थे। 

पोलैंड ने हमेशा नाटो के अपने सहयोगी देशों से यह रक्तपात रोकने के लिए अधिक प्रयास करने की अपील की है। यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण ने बड़े पैमाने पर अमेरिका और नाटो तथा यूरोपीय सहयोगियों के साथ-साथ एशिया और अन्य जगहों के देशों को एकजुट किया है। अमेरिका और यूरोपीय देशों की सरकारें रूस की सैन्य आक्रामकता को अपनी सुरक्षा और रणनीतिक हितों के लिए खतरे के रूप में देखती हैं। बाइडन और नाटो ने बार-बार कहा है कि अमेरिका और नाटो गैर-नाटो सदस्य यूक्रेन को हथियार और अन्य रक्षात्मक उपकरण के जरिये सहयोग देंगे, लेकिन वे ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहते हैं, जिससे कीव की तरफ से आक्रामकता बढ़ने से रूस के साथ व्यापक युद्ध का जोखिम बढ़े। 

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने नौ मार्च को यूक्रेन को नाटो हवाईअड्डे के माध्यम से मिग लड़ाकू जेट विमान प्रदान करने के पोलैंड के प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर दिया था कि रूसी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रयास अधिक उपयोगी हथियारों पर केंद्रित होने चाहिए। पेंटागन ने कहा था कि अमेरिका और नाटो के जरिये मिग भेजने से ‘युद्ध के और तेज होने का जोखिम बढ़ेगा।’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका से अपनी सेना को अधिक विमान और उन्नत वायु-रक्षा प्रणाली प्रदान करने का अनुरोध किया है। 

नाटो और अमेरिका ने रूसी वायुसेना के आक्रमण को कमजोर करने के लिए यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित करने की जेलेंस्की की अपील को यह कहकर खारिज कर दिया है कि इससे पश्चिमी देशों की सेना का रूस के साथ सीधा टकराव होने की आशंका है। बाइडन की इस यात्रा में बृहस्पतिवार को नाटो सदस्य देशों के नेताओं का एक शिखर सम्मेलन भी शामिल है। इस बैठक का उपयोग नाटो देश के नेता पुतिन से निपटने के लिए संगठन की अपनी रक्षात्मक क्षमता एवं रक्षा प्रणाली को तत्काल और दीर्घकालिक अवधि के लिए मजबूत करने के लिए करेंगे। 

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने रविवार को ‘सीबीएस’ के ‘‘फेस द नेशन’’ को बताया कि बैठक का उद्देश्य न केवल नाटो द्वारा ‘‘यूक्रेन को समर्थन देना, बल्कि सभी नाटो सहयोगियों की रक्षा और बचाव के लिए हमारी तत्परता’’ को दिखाना है। स्टोलटेनबर्ग ने कहा, ‘‘इस संदेश के जरिए हम नाटो और रूस के बीच सीधे युद्ध की आशंका को रोकना चाहते हैं।’’ रूस, यूक्रेन पर जिस तरह मिसाइल और हवाई हमले कर रहा है, उससे बचाव के लिए गठबंधन के पूर्वी हिस्से में नाटो के सदस्य भी उन्नत अमेरिकी और ब्रिटिश वायु रक्षा प्रणालियां यूक्रेन को देने का अनुरोध कर रहे हैं। 

एस्टोनिया की प्रधानमंत्री, काजा कैलास ने ‘सीएनएन’ के ‘‘स्टेट ऑफ द यूनियन’’ को बताया, ‘‘हमें नाटो के अपने पूर्वी हिस्से को मजबूत करना है। हम इस बारे में वर्षों से बात कर रहे हैं, लेकिन अब कार्रवाई का समय आ गया है।’’ उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेताओं को ‘‘यह समझना चाहिए कि यह हमारा साझा मुद्दा है और यह सैद्धांतिक चर्चा नहीं है, बल्कि हकीकत में एक मुद्दा है।’’ 

साकी ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाइडन रूस पर सहयोगी देशों के प्रतिबंधों और युद्ध से विस्थापित हुए यूक्रेन के लाखों लोगों के लिए मानवीय प्रयासों पर चर्चा को लेकर यूरोपीय परिषद के शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। साकी ने कहा कि बाइडन के एजेंडे में सात देशों के समूह के नेताओं की एक बैठक में शामिल होना भी है, जिसमें रूस पर कड़े वित्तीय और आर्थिक दंड लगाने पर चर्चा की जाएगी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों और उसके सहयोगियों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाजो बाइडनWhite HousePoland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत