लाइव न्यूज़ :

जो बाइडेन के बयान पर आगबबूला हुए इमरान खान, पूछा- US बताए, पाकिस्तान ने कब आक्रामकता दिखाई?

By रुस्तम राणा | Updated: October 15, 2022 16:51 IST

इमरान खान ने पूछा, अमेरिका के राष्ट्रपति के पास पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों को लेकर जानकारी कहां से पहुंची है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति हमारे परमाणु हथियार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने पूछा US बताए, न्यूक्लियर दुनिया में आखिर पाकिस्तान ने कब आक्रामकता दिखाई हैअपने मुल्क की सरकार कोसते हुए कहा- इस सरकार ने नाकामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैंइमरान खान ने कहा- हमारे पास सबसे सुरक्षित परमाणु कमान और नियंत्रण प्रणाली है

इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 'पाकिस्तान सबसे खतरनाक मुल्क' वाले बयान पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति के बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका से दो सवाल पूछे हैं। इमरान खान ने कहा, मेरा पहला सवाल है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के पास पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों को लेकर जानकारी कहां से पहुंची है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति हमारे परमाणु हथियार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। 

उन्होंने दूसरा सवाल करते हुए कहा, अमेरिका लगातार पूरी दुनिया में युद्ध में शामिल रहा है। वह बताए, कि न्यूक्लियर दुनिया में आखिर पाकिस्तान ने कब आक्रामकता दिखाई है। इसके साथ ही बाइडेन का ये बयान दिखाता है, कि हमारी आयातित सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो गई है, जिसमें ये कह रहे हैं, कि हम अमेरिका के साथ रिश्ते 'रीसेट' कर रहे हैं। क्या यही रीसेट है? इस सरकार ने नाकामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 

अपने दो सवालों के साथ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख ने खान ने यह भी पूछा, "अमेरीकी राष्ट्रपति हमारी परमाणु क्षमता पर इस अनुचित निष्कर्ष पर किस आधार पर पहुंचे हैं?, जबकि प्रधानमंत्री होने के नाते, मुझे पता है कि हमारे पास सबसे सुरक्षित परमाणु कमान और नियंत्रण प्रणाली है"

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, बाइडेन का ये बयान दिखाता है, कि हमारी आयातित सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो गई है, जिसमें ये कह रहे हैं, कि हम अमेरिका के साथ रिश्ते 'रीसेट' कर रहे हैं। क्या यही रीसेट है? इस सरकार ने नाकामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 

उन्होंने कहा, मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि हमें आर्थिक बर्बादी की ओर ले जाने के अलावा, अपने लिए NRO2 के साथ, देश को लूटने के लिए सफेदपोश अपराधियों को लाइसेंस देने के अलावा, यह सरकार हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से पूरी तरह से समझौता कर लेगी।

आपको बता दें कि बाइडेन ने पाकिस्तान को लेकर यह कहा  कि मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है। उसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं।" पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने बाइडेन से माफी की मांग की है।

टॅग्स :इमरान खानPTIपाकिस्तानजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत