लाइव न्यूज़ :

जब अमेरिका आगे बढ़ता है, दुनिया आगे बढ़ती हैः दावोस में डोनाल्ड ट्रंप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 26, 2018 21:02 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच पर कहा कि अमेरिका फर्स्ट का मतलब सिर्फ अमेरिका नहीं है।

Open in App

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच का 48वां सम्मेलन जारी है। शुक्रवार को सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई वैश्विक कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि जब वो 'अमेरिका फर्स्ट' कहते हैं तो इसका मतलब सिर्फ अमेरिका नहीं होता। अगर अमेरिका आगे बढ़ता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। इसी मंच से ट्रंप ने दुनिया के सामने अमेरिकी की दोस्ती और साझा व्यापार की पेशकश की।

दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन की खास बातें...

- अमेरिका में निवेश करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। हमारा बाजार कारोबार के लिए खुला है। हम एक बार फिर कंपटीशन में हैं।

- मैं भले ही अमेरिका के हितों की बात करता हूं लेकिन इस बात का भी भरोसा दिलाता हूं कि अमेरिका के सहयोगी भी दुनिया से बेहतर बन सकें।

- अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमने व्यापार को आसान बनने के लिए टैक्स में सुधार के कई बड़े बदलाव किए हैं।

- अमेरिका खुलेआम अनफेयर ट्रंड की इजाजत नहीं दे सकता। बड़े पैमाने पर इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी, इंडस्ट्रियल सब्सिडी और राज्यों के नेतृत्व वाली इकोनॉमिक प्लानिंग ग्लोबल मार्केटको नुकसान पहुंचाते हैं।

- अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ISIS जैसे आतंकी संगठनों के खात्मे में लगा हुआ है।

 

टॅग्स :विश्व आर्थिक मंचडोनाल्ड ट्रंपइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदावोस में WEF के मंच से पीएम मोदी ने गिनाए तीन खतरे और उनका 'पौराणिक' समाधान: बड़ी बातें

विश्वपीएम नरेंद्र मोदी के खानपान का दावोस में खास इंतजाम, भारत से भेजे गए 1000 किलो मसाले

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत