लाइव न्यूज़ :

watch Tunisia election: 90.7 प्रतिशत वोट के साथ दूसरी बार कैस सईद ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, जेल में बंद प्रतिद्वंद्वी अयाची लम्मेल को 7.4 प्रतिशत वोट मिले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 11:18 IST

watch Tunisia election: कैस सईद (66) ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के मुख्यालय में कहा, ‘‘हम देश से सभी भ्रष्ट और षड्यंत्रकारियों का सफाया कर देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश में भारी बढ़त हासिल होती दिखाई गई थी।चुनाव उच्च प्राधिकार ने कहा कि सईद को 90.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। ‘अरब विद्रोह’ का जन्मस्थान माना जाता था।

watch Tunisia election: ट्यूनीशिया के आम चुनाव में सोमवार को राष्ट्रपति कैस सईद ने शानदार जीत हासिल करते हुए, पहले कार्यकाल के बाद सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। सईद के पहले कार्यकाल में उनके विरोधियों को जेल में डाल दिया गया था और देश की संस्थाओं में फेरबदल किया गया था, ताकि उन्हें अधिक अधिकार दिए जा सकें। उत्तर अफ्रीकी देश के स्वतंत्र चुनाव उच्च प्राधिकार ने कहा कि सईद को 90.7 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि एक दिन पहले जारी, चुनाव बाद के सर्वेक्षण ‘एग्जिट पोल’ में उन्हें देश में भारी बढ़त हासिल होती दिखाई गई थी।

ट्यूनिशिया को एक दशक से भी अधिक समय पहले ‘अरब विद्रोह’ का जन्मस्थान माना जाता था। सईद (66) ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के मुख्यालय में कहा, ‘‘हम देश से सभी भ्रष्ट और षड्यंत्रकारियों का सफाया कर देंगे।’’ उन्होंने विदेशी और घरेलू खतरों से ट्यूनीशिया की रक्षा करने का संकल्प जताया। जेल में बंद उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी - व्यवसायी अयाची लम्मेल को 7.4 प्रतिशत वोट मिले हैं।

चुनाव-संबंधी अपराधों के लिए कई मामलों में सजा भुगत रहे लम्मेल चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अधिकतर समय जेल में रहे थे। शुक्रवार को सईद के खिलाफ प्रदर्शन और रविवार को जश्न के सिवाय सप्ताहांत में ट्यूनीशिया में चुनाव के कोई संकेत नहीं थे।

विदेश मामलों पर यूरोपीय परिषद के वरिष्ठ नीति फेलो तारेक मेगेरिसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इन चुनावों से वह सशक्त होने के बजाय कमजोर होकर फिर से पदभार संभालेंगे।’’ सईद के आलोचकों ने उनके शासन का विरोध जारी रखने का संकल्प जताया है।

टॅग्स :तूनिसियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत