लाइव न्यूज़ :

दूसरे विश्वयुद्ध में नाजी सैनिक द्वारा यहूदी घड़ीसाज से छीनी गई घड़ी 80 साल बाद लौटाई गई मालिक के वंशजों को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2022 17:32 IST

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी सैनिक द्वारा यहूदी घड़ीसाज की छीनी गई जेबघड़ी 80 साल बाद उसके मालिक के वंशजों को लौटायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देहिटलर के नाजी सैनिक द्वारा दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान एक यहूदी घड़ीसाज से हाथ घड़ी छीन ली गई थीयह जेबघड़ी 80 साल बाद बेल्जियम में उसके मालिक के वंशजों को अब लौटायी गयी हैइस जेबघड़ी को नीदरलैण्ड के घड़ीसाज एल्फ्रेड ओवरस्ट्रीज्ड ने 1910 में बनाया था

दिल्ली: हिटलर के नाजी सैनिकों द्वारा दूसरे विश्व युद्ध में छीनी गयी एक जेबघड़ी बेल्जियम में एक मक्के के खेत में मिली जिसे बाद में एक सन्दूक में छिपा दिया गया।

यह जेबघड़ी 80 साल बाद उसके मालिक के वंशजों को लौटायी गयी है। 1942 में छीनी गयी यह घड़ी अब भी काम करती है। घड़ी को इसके मालिक के प्रपौत्रों को लौटाया गया है।

इस जेबघड़ी को नीदरलैण्ड के घड़ीसाज एल्फ्रेड ओवरस्ट्रीज्ड ने 1910 में बनाया था। यहूदी समुदाय के एल्फ्रेड रोट्रेडम शहर में रहते थे। उस समय वह घड़ी बनाना सीख रहे थे।

उन्होंने अपने भाई लुईस के 18वें जन्मदिन पर उपहार के रूप में देने के लिए यह घड़ी बनायी थी। घड़ी के पिछले हिस्से पर इसे बनाने वाले का नाम, बनाने का दिन और समय अंकित है। घड़ी पर यह भी अंकित है कि यह एल्फ्रेड के भाई के लिए बनायी गयी है।

सन् 1942 में लुईस ओवरस्ट्रीज्ड को नाजियों ने गिरफ्तार कर लिया था। डच इतिहासकार रॉब स्नाजडर के अनुसार एक नाजी सैनिक ने लुईस से उनकी घड़ी ले ली थी। एल्फ्रेड और लुईस दोनों भाइयों को नाजियों ने आस्टविट्ज के यातनाशिविर में भेज दिया था जहाँ दोनों की मृत्यु हो गयी।

एल्फ्रेड और लुईस के प्रपौत्र रिचर्ड वान अमेज्दिेन ने घड़ी मिलने पर न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार से कहा कि इस घड़ी का लौटकर आना बेहद खूबसूरत और यादगार लम्हा है।

यह जेबघड़ी रोट्रेडम से बेल्जियम के एक मक्के के खेत में कैसे पहुँची इसके बारे में ज्यादा मालूमात नहीं है। इतिहासकार रॉब के अनुसार दूसरे विश्व युद्ध में बेल्जियम और नीदरलैण्ड को नाजी सैनिकों को ठिकाा देना पड़ा था।

बेल्जियम के एक किसान गुस्ताव को तीन नाजी सैनिकों को रिहाइश देने पड़ी थी और इसको लेकर नाखुश था। उसने इन सैनिकों को अपने घर के बगल के मक्के के खेतों में शौच इत्यादि करने के लिए कहा था। रॉब के अनुसार इन सैनिकों के इस किसान के घर में प्रवास के दौरान ही यह घड़ी मक्के के खेत में गिर गयी होगी।

टॅग्स :Belgium
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतSultan Azlan Shah Cup 2025: फाइनल में भारत, कनाडा को 14-3 से हराया, बेल्जियम से सामना होने की संभावना

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभारत के अनुरोध पर भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम पुलिस ने पकड़ा; पीएनबी घोटाले का है आरोपी

ज़रा हटकेबेल्जियम: नशे में गाड़ी चलाने के मामले में कोर्ट ने शख्स को किया बरी, व्यक्ति का शरीर खुद ही बनाता है शराब

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल