लाइव न्यूज़ :

ग्रीस की राष्ट्रपति सकेलारोपोउलू ने पीएम मोदी को द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2023 16:20 IST

Grand Cross of the Order of Honour: विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी के निर्णायक योगदान को भी मान्यता दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के स्तर पर संस्थागत भारत-यूनान संवाद ढांचा होना चाहिए।भारत तथा यूनान सैन्य संबंधों के अलावा रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

PM Modi Greece Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस में है। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीक की राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोउलू से मुलाकात की। ग्रीस की राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी।

एथेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुझे ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करने के लिए मैं यूनान के लोगों और राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोउलू को धन्यवाद देता हूं। हमने भारत और यूनान के बीच कुशल प्रवासन को सुविधाजनक बनाने के लिए जल्द ही एक प्रवासन एवं गतिशीलता साझेदारी समझौते को मजबूत करने का निर्णय लिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है। पारस्परिक हित के क्षेत्रों में ग्रीक-भारतीय मित्रता को रणनीतिक बढ़ावा देने में पीएम मोदी के निर्णायक योगदान को भी मान्यता दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने तय किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के स्तर पर संस्थागत भारत-यूनान संवाद ढांचा होना चाहिए। हमने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में, भारत तथा यूनान सैन्य संबंधों के अलावा रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

अपने यूनानी समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने रक्षा, सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने का फैसला किया। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस और मैंने भारत-यूनान संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है।

हमारा प्राथमिक उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है। हाल के वर्षों में हमारे संबंधों में काफी सुधार हुआ है, व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की गुंजाइश है। चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ने को तैयार हूं, खासकर उथल-पुथल और युद्ध के इस दौर में है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीGreeceचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो