लाइव न्यूज़ :

टीके की खुराक को बर्बाद करने के आरोप में विस्कोन्सिन अस्पताल का कर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:43 IST

Open in App

मेडिसन (अमेरिका) ,एक जनवरी (एपी) कोरोना वायरस के टीके की खुराक को दो रातों से जानबूझकर फ्रीज से बाहर निकालकर उसे खराब करने के संदेह में बृहस्पतिवार को प्राधिकारियों ने विस्कोन्सिन के उपनगर मिलवाउके में एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर लिया।

द ग्राफ्टन पुलिस विभाग ने बताया कि 'एडवोकेट औरोरा हेल्थ केयर' के फार्मासिस्ट को लापरवाही से जान को खतरे में डालना, दवाई के साथ छेड़छाड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया वह अब जेल में हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान जाहिर नहीं की है और कहा है कि अभी औपचारिक तौर पर आरोप दर्ज नहीं हुए हैं।

एडवोकेट औरोरा हेल्थ केयर के मुख्य चिकित्सा समूह अधिकारी जेफ बार ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर में बताया कि फार्मासिस्ट ने जानबूझकर मॉडर्ना टीके की 57 शीशियों को 24 दिसंबर की रात में फ्रीज से बाहर निकाला और फिर उसे 25 दिसंबर को फ्रीज में रख दिया। इसके बाद उसने फिर 25 दिसंबर (शनिवार) की रात में बाहर निकाल दिया। इसके बाद रविवार सुबह एक कर्मी ने फ्रीज के बाहर इन शीशियों को पाया। कर्मियों ने इससे 57 लोगों को टीका लगाया। बार का कहना है कि ये खुराक प्रभावी नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मी ने जानबूझकर टीके को फ्रीज से बाहर निकाला लेकिन उन्होंने व्यक्ति के इरादे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

वहीं मॉडर्ना के अधिकारियों ने बताया है कि खराब टीके से किसी तरह की सुरक्षा संबंधी चिंता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

विश्व अधिक खबरें

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"