लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: ट्रैफिक कानूनों के उल्लंघन के आरोप में सोशल मीडिया स्टार हस्बुल्ला को दागेस्तान में गिरफ्तार किया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 9, 2023 15:44 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हस्बुल्ला मैगोमेदोव को उनके कुछ दोस्तों के साथ यातायात उल्लंघन के लिए दागेस्तान में गिरफ्तार किया गया था। हस्बुल्ला मैगोमेदोव दोस्त की शादी का जश्न मनाने के दौरान सड़क पर चले गए और अन्य ड्राइवरों को परेशान किया।

Open in App
ठळक मुद्देहसबुल्ला ने ट्रैफिक कानूनों का उल्लंघन किया थादोस्त की शादी का जश्न मनाने के दौरान सड़क पर चले गए अन्य ड्राइवरों परेशान करने का आरोप

नई दिल्ली: निया की सबसे प्रसिद्ध इंटरनेट हस्तियों में से एक हस्बुल्ला मैगोमेदोव को ट्रैफिक कानूनों के उल्लंघन के आरोप में  दागेस्तान में गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हस्बुल्ला मैगोमेदोव  को उनके कुछ दोस्तों के साथ यातायात उल्लंघन के लिए दागेस्तान में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया स्टार अपने दोस्त की शादी का जश्न मना रहे थे। 

सोशल मीडिया स्टार हस्बुल्ला मैगोमेदोव दोस्त की शादी का जश्न मनाने के दौरान सड़क पर चले गए और अन्य ड्राइवरों को परेशान किया। हसबुल्ला ने बाद में अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।

हस्बुल्ला मैगोमेदोव सोशल मीडिया पर हंसी मजाक वाले वीडियो बनानए के लिए मशहूर हैं। टिक-टोक पर अपनी उपस्थिति के कारण 2021 में इंटरनेट पर वायरल होने वाले हस्बुल्ला अब एक जाने पहचाने चेहरे हैं जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंटरनेट पर सबसे प्यारी हस्तियों में से एक माना जाता है। 

रूसी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी को एक आनुवंशिक विकार से पीड़ित होने के लिए जाना जाता है जिसमें उनका शरीर एक विकास हार्मोन का उत्पादन करने में असमर्थ होता है। दुर्लभ बीमारी के कारण  वह एक औसत वयस्क पुरुष की तुलना में बहुत छोटे दिखते हैं।  कई लोग उन्हें एक छोटा बच्चा मानते हैं। 

उनके वायरल टिकटॉक और इंस्टाग्राम वीडियो में अक्सर उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर्स के साथ प्रशिक्षण और बहस करते हुए दिखाया जाता है।  हस्बुल्ला लगभग 3 फीट 3 इंच लंबे हैं। हस्बुल्ला मैगोमेदोव रूस के दागेस्तान के ही रहने वाले हैं जहां उन्हें अपने दोस्तों के साथ सड़क पर पार्टी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी उम्र को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए  जाते रहते हैं। कोई उन्हें बच्चा कहता है तो कई बार उनकी उम्र 18 या 19 साल बताई जाती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि  सोशल मीडिया स्टार हस्बुल्ला मैगोमेदोव की उम्र 21 साल है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल