लाइव न्यूज़ :

Viral Video: पाकिस्तान में लोगों ने उद्घाटन के दिन ही लूट लिया मॉल, जो मिला उठाकर घर ले गए, वीडियो वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2024 15:00 IST

Viral Video: पाकिस्तान में भीड़ ने कराची में उद्घाटन के तुरंत बाद ही ड्रीम बाज़ार मॉल को लूट लिया। मॉल में उद्घाटन के दिन ही बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हंगामा मचा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमॉल विदेश में रहने वाले एक पाकिस्तानी व्यापारी द्वारा बनाया गया थादोपहर 3 बजे इसके खुलते ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गईलोगों ने मॉल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पूरा स्टोर लूट लिया

Viral Video:पाकिस्तान में भीड़ ने कराची में उद्घाटन के तुरंत बाद ही ड्रीम बाज़ार मॉल को लूट लिया। मॉल में उद्घाटन के दिन ही बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हंगामा मचा दिया। भीड़ मॉल के स्टोर्स में घुस गई और जो मिला उसे उठाकर ले गई। इस अराजकता से स्टोर के मालिक सदमें में दिखे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान का कुछ नहीं हो सकता।

दरअसल मॉल की ओपनिंग को शानदार बनाने के लिए बंपर डिस्काउंट रखा गया था। छूट की बात सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पाकिस्तानी आवाम ने खरीदने पर पैसे खर्च करने के बजाय लूट कर ले जाना ज्यादा सही समझा। 

देश का सबसे बड़ा थ्रिफ्ट स्टोर कहा जाने वाला यह मॉल विदेश में रहने वाले एक पाकिस्तानी व्यापारी द्वारा बनाया गया था। घटना कराची शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके की बताई जा रही है। जब अराजक भीड़ ने मॉल में उत्पात मचाना शुरू किया तो मालिकों ने पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन भीड़ के आगे पुलिस भी लाचार हो गई। कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें जमीन पर बिखरे कपड़े और सामान को देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग स्टोर की ओर जाने वाली सीढ़ी पर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे इसके खुलते ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। एक स्टोर के मालिक रोते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि ये सब उनके लिए ही है। 

भीड़ मॉल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भारी पड़ी। लोगों ने मॉल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पूरा स्टोर लूट लिया। भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर लोग हमला कर रहे थे। ये दृश्य भी कैमरे में कैद हो गए। घटना के बाद टूटे हुए शीशे और बिखरे हुए सामान ही नजर आ रहे थे। लोगों के हाथ जो कुछ भी लगा, वे ले गए।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस मौके से नदारद रही। इस घटना सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर गुस्सा दिखा। लोगों ने सुरक्षा की कमी और ऐसी अराजकता की आलोचना की। लोगों ने कहा कि । यह घटना पाकिस्तान की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताती है।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोKarachiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात