लाइव न्यूज़ :

महिला ने जाकर देखा तो हुई हैरान, किचन में हाथी, पापी पेट का सवाल, वीडियो वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: June 24, 2021 14:04 IST

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बूनचुए नाम का नर हाथी भोजन की तलाश में किचन की शेल्फ में घुस गया और चावल से भरे प्लास्टिक के थैले को चबा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो को ट्विटर पर एक वेरिफाइड हैंडल 'नाउदिस' से शेयर किया गया था।न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी करीब दो महीने पहले भी पुएंगप्रासोपोन के घर आया था।

थाइलैंड के हुआ हिन जिले के चलर्मकिआटपट्टाना गांव की रहने वाली रत्चादावन पुएंगप्रासोप्पन को शनिवार सुबह अपने किचन मे कुछ आवाज सुनाई दी। वह किचन की तरफ बढ़ी तो देखा कि एक हाथी भोजन की तलाश में दीवार से झाँक रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बूनचुए नाम का नर हाथी भोजन की तलाश में किचन की शेल्फ में घुस गया और चावल से भरे प्लास्टिक के थैले को चबा गया।

घर के मालिक ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को ट्विटर पर एक वेरिफाइड हैंडल 'नाउदिस' से शेयर किया गया था। वीडियो में दिखाया गया है कि जानवर किचन के शेल्फ मे अफरा-तफरी मचा रहा है जिससे सामान गिर जाता है और अंत में चावल का एक बैग हाथी अपने मुंह की तरफ बढ़ाता है।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त की, कुछ ने 'कमरे में हाथी' का मज़ाक उड़ाया।  कई लोग हैरान थे कि थाईलैंड में यह एक सामान्य घटना थी। कुछ लोग किचन में हाथी के मीम्स लेकर आए।

रिपोर्ट के अनुसार, बूनचुए, हाथी, पास के केंग क्रचन राष्ट्रीय उद्यान में रहता है और अक्सर गांव का दौरा करता है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी करीब दो महीने पहले भी पुएंगप्रासोपोन के घर आया था। हालांकि उस वक्त उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी टूटी हुई दीवार में हाथी के आकार के छेद को ठीक होने में लगभग 50,000 बहत (लगभग 1.16 लाख) लगेंगे।

वन्यजीव अधिकारियों ने पुएंगप्रासोपोन को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा