लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:54 IST

Open in App

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि केरल के लोगों सहित भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का विदेश मंत्रालय का काम ‘‘प्रशंसनीय’’ है और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। विजयन ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय और मोदी को धन्यवाद दिया। भारत रविवार को करीब 400 लोगों को तीन अलग-अलग विमानों से वापस लाया जिसमें दो अफगान सांसद और इसके 329 नागरिक शामिल हैं। विजयन ने ट्वीट किया, ‘‘केरल के लोगों सहित भारतीय नागरिकों को वापस लाने में विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रयास सराहनीय हैं। सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद। केरल के जिन लोगों को सहायता की जरूरत है वे विदेश मंत्रालय के चौबीसों घंटे चलने वाले विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं।’’ भारतीय वायुसेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान से 107 भारतीयों और 23 अफगान सिख एवं हिंदुओं सहित 168 लोगों को काबुल से हिंडन हवाई अड्डे लाया गया। भारत ने अमेरिका, कतर, ताजिकिस्तान और कई अन्य मित्र देशों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत