लाइव न्यूज़ :

Sri Lanka Crisis: देश छोड़ भाग गए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे!, नौसेना के जहाज पर सूटकेस लादते वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2022 08:02 IST

राजपक्षे का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है और प्रदर्शनकारियों ने अब उनके कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकोलंबो पोर्ट के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह जहाज पर सवार हुआ और निकल गयाएनडीटीवी के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति को 8 जुलाई को सेना मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया गया था

कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को अपना आधिकारिक आवास छोड़ दिया। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शनिवार को मध्य कोलंबो के कड़ी सुरक्षा वाले फोर्ट इलाके में अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में घुस गए। राष्ट्रपति को वहां से हटाना पड़ा और कहीं और ले जाया गया।

इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना के जहाज पर सूटकेस लोड किए जाने का वीडियो सामने आया है जिसको लेकर स्थानीय मीडिया का दावा है कि सूटकेस राष्ट्रपति राजपक्षे के थे। वीडियो में एसएलएनएस गजबाहू जहाज पर बड़े सूटकेस ले जाते तीन लोगों को देखा जा सकता है। तीनों लोग जल्दी में हैं और उन्हें वीडियो में भागते हुए देखा जा सकता है।

न्यूज 1 चैनल ने बताया, "कोलंबो पोर्ट के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह एसएलएनएस सिंदुरला और एसएलएनएस गजबाहू पर सवार हुआ और बंदरगाह से निकल गया।" चैनल ने हार्बर मास्टर के हवासे से बताया कि उन्होंने कहा कि वह मैनिफेस्ट या जहाजों पर सवार लोगों के बारे में विवरण नहीं दे सकते।

वहीं एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने एनडीटीवी को बताया कि 8 जुलाई की रात राष्ट्रपति को सेना मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे पहले निजी समाचार चैनलों ने यह भी दिखाया कि श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का वाहन काफिला जैसा प्रतीत हुआ था। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई कि उन्होंने द्वीप छोड़ दिया है या नहीं।

राजपक्षे का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है और प्रदर्शनकारियों ने अब उनके कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग घायल हो गए। कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में श्रीलंका का ध्वज और हेलमेट थे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर फोर्ट इलाके में एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी देश में गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं तथा गोलियां चलायीं, लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति आवास में घुस गए। उनके अपने सांसदों के एक समूह ने उन्हें एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे पद छोड़ने और एक नया प्रधानमंत्री और एक सर्वदलीय सरकार गठित करने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस बीच, श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने शुक्रवार को देश की सेना और पुलिस से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिंसा कोई जवाब नहीं है..अराजकता और बल प्रयोग से अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होगी या राजनीतिक स्थिरता नहीं आयेगी, जिसकी अभी श्रीलंका को जरूरत है।

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya Rajapaksa
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत