लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ दी यूनियन भाषण 2018 में कहा- अमेरिकन ड्रीम के लिए इससे बेहतर कोई वक्त नहीं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 09:58 IST

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2017 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। डोनाल्ड ट्रंप का अभिभाषण करीब 80 मिनट चला।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (31 जनवरी) को अमेरिकी कांग्रेस के सामने अपना पहला स्टेट ऑफ दी यूनियन भाषण दिया। इस भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिकी सांसदों के सामने देश की आर्थिक  और राजनीतिक स्थिति की ब्योरा पेश करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, "अमेरिकन ड्रीम को जीने के लिए इससे बेहतर कोई मौका नहीं था। आप जहाँ भी रहे हों या आप जहाँ से भी आए हों इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आप कोई भी सपना देख सकते हैं, कुछ भी बन सकते हैं और हम सब मिलकर कुछ भी हासिल कर सकते हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक सांसदों से एकजुटता दिखाने और आपसी मतभेद भुलाने की अपील की।  ट्रंप ने कहा, "मैं हम सभी से अपने मतभेद किनारे रखकर साझा जमीन तलाशने और जनता के सामने एकजुट होकर पेश आने की अपील करता हूँ। यही मूलमंत्र है। हमने इस जनता की सेवा करने करनी है।" ट्रंप ने कहा, "हमारे देश में आशावाद की नई लहर चल रही है, सभी अमेरिकियों के लिए अमेरिका को महान बनाने के लिए  हम हर दिन साफ और उचित दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहे हैं।   " 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने स्टेट ऑफ दी यूनियन भाषण 2018 में कैलिफोर्निया के 12 वर्षीय प्रेस्टन शॉर्प की तारीफ की। शॉर्प ने अमेरिका के 40 हजार सैन्य वेटेरन की कब्र पर फूल और अमेरिकी ध्वज लगाये थे। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने शॉर्प को स्टेट ऑफ दी यूनियन भाषण 2018 में आमंत्रित किया। शॉर्प राष्ट्रपति ट्रंप के अभिभाषण के दौरान मेलानिया ट्रंप के बगल में बैठे थे।

डोनाल्ड ट्रंप का भाषण करीब 80 मिनट चला। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा और बिल क्लिंटन की तुलना में ट्रंप का का भाषण लम्बा रहा। स्टेट ऑफ दी यूनियन भाषण अमेरिका राष्ट्रपति अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में बज़ट संदेश और आर्थिक रिपोर्ट भी पेश करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में एक साल में किए जाने वाले नीतिगत फैसलों भी पेश करते हैं। 

 

देखें डोनाल्ड ट्रंप का स्टेट ऑफ दी यूनियन भाषण 2018

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो