लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भारत के चावल बैन के बाद अमेरिका के स्टोर में मची अफरा-तफरी, लाइन लगाकर राइस खरीदते दिखे ग्राहक

By आजाद खान | Updated: July 23, 2023 08:23 IST

बता दें कि भारत में देश में बढ़ रही चावल की कीमतों को देखते हुए यह बैन लगाया है। सरकार का कहना है कि जैसे ही देश में चावल की कीमतें सामान्य होगी यह बैन फिर से हटा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने हाल में ही गैर-बासमती चावल के निर्यात पर बैन लगा दिया है। इस बैन से दुनिया के कई देशों पर असर पड़ने वाला है। ऐसे में इस बैन के बाद अमेरिका के एक स्टोर में लोग लाइन लगाकर राइस खरीदते हुए दिखाई दिए है।

वॉशिंगटन डीसी:  भारत ने हाल में ही गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ा है। भारत द्वारा लगाए गए बैन से अन्य देशों में भी असर पड़ सकता है जहां ये चावल एक्सपोर्ट होकर जाते थे। 

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोगों को अमेरिका में चावल की खरीदारी करते हुए देखा गया है। दावा है कि गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर लगे बैन के बाद लोगों में चावल खरीदने की अफरा तफरी मची है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कथित अमेरिका के किसी स्टोर में लोगों की भीड़ लगी हुई है। वे गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगे बैन के बाद स्टोर में लाइन लगातर चावल की खरीदारी करते हुए देखे गए हैं। 

वीडियो में पुरुष और महिला दोनों को स्टोर में चावल की बोरों को जल्दीबाजी में उठाते हुए देखा गया है। जिसे जहां से और जितना मिल जा रहा है लोग उसे उठा ले रहे है, ऐसा लग रहा है मानो यहां लूट लगी हो ऐसे लोग यहां पर चावल की खरीदारी कर रहे है। 

भारत ने क्यों गैर-बासमती चावल के निर्यात को किया बैन

बता दें कि पिछले एक साल में भारत में चावल की कीमतों में 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं केवल एक महीने में इसकी कीमतों में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। ऐसे में देश में लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया ताकि देश में चावल की रेट सामान्य हो जाए। 

सरकार का कहना है कि फिलहाल जो एक्सपोर्ट बैन लगाए गए है वे कुछ दिन के लिए है और जैसे ही घरेलू कीमतें सामान्य हो जाएगी उसे हटा दिया जाएगा। ऐसे में सरकार के इस बैन से उन देशों पर काफी असर पड़ने वाला है जहां राइस एक्सपोर्ट होता था। 

टॅग्स :USAवायरल वीडियोबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा