लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से और अधिक लोगों को निकालने में अमेरिका से मदद का आग्रह

By भाषा | Updated: November 16, 2021 11:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 नवंबर (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान शासकों के निशाने पर आने वाले संभावित लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे संगठनों के एक गठबंधन ने देश में स्थिति और खराब होने के बाद सोमवार को अमेरिकी सरकार और अन्य देशों से अधिक सहायता के लिए अपील की।

‘अफगान इवैक कोएलिशन’ के सदस्यों ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से वीडियो कॉल के जरिए मुलाकात की और अफगानिस्तान से लाखों लोगों को बाहर निकालने में मदद के लिए अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराने का आग्रह किया। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान अब एक अनिश्चित सुरक्षा स्थिति के अलावा गहराते आर्थिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है।

गठबंधन के सदस्यों ने बाद में कहा कि विदेश मंत्रालय ने अब तक जो किया है, उसके लिए वे आभारी हैं, जिसमें वापसी के बाद से अमेरिकी नागरिकों और निवासियों के लिए निकासी उड़ानों की व्यवस्था करने में मदद करना शामिल है। लेकिन, उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में और अधिक मदद की आवश्यकता होगी।

अफगानिस्तान में पूर्व में नौसैनिक के तौर पर सेवा दे चुके और अब गठबंधन के सदस्य ‘टीम अमेरिका’ के साथ काम कर रहे पीटर लुसियर ने कहा, “विदेश मंत्रालय का ‘पर्याप्त’ करना भी पर्याप्त नहीं है, हमें समस्त सरकारी समाधान चाहिए, हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय मदद बढ़ाए और हमें जल्द से जल्द इसकी जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “सर्दियां आ रही हैं। वहां पहले से ही अकाल की स्थिति भी है।”

निजी संगठनों, विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों के समुदाय, ने अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को समाप्त करने और तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद से हजारों अफगानों को निकालने और उनके पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!