लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: उष्णकटिबंधीय तूफान हेनरी रोड आइलैंड के तट से टकराया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 23:09 IST

Open in App

रोड आइलैंड (अमेरिका), 22 अगस्त (एपी) उष्णकटिबंधीय तूफान 'हेनरी' रविवार दोपहर को रोड आइलैंड के तट से टकराया और इस दौरान तेज हवाओं के चलते उत्पन्न समस्याओं के कारण कई हजार घरों की बिजली गुल हो गई। साथ ही भारी बारिश के कारण न्यू जर्सी से मैसाचुसेट्स तक अचानक बाढ़ के हालात बन गए। यह तूफान कमजोर पड़ने के बाद चक्रवात से उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया। इसके बावजूद 70 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। शुरुआती रिपोर्ट में तेज हवाओं के चलते भारी नुकसान की सूचना है। हालांकि, अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में अंदरूनी इलाकों में अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर आगाह किया है। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में लाखों लोगों ने बाढ़ की आशंका, पेड़ों के गिरने और बिजली कटौती का सामना किया। वेस्टरली निवासी 20 वर्षीय कोलेट चिशोल्म ने कहा कि लहरें सामान्य से बहुत अधिक ऊंची थीं, लेकिन उन्हें अपने घर को बहुत अधिक नुकसान होने संबंधी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि लहरें रोमांचक होती हैं लेकिन जब तक वह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत