लाइव न्यूज़ :

तालिबान से 29 फरवरी को समझौता करेगा अमेरिका, विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा- बात बनी है, अफगानिस्तान में हो रही हिंसा रुकेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 17:33 IST

अमेरिका और तालिबान के बीच कतर में इस मुहर लग सकती है। दोनों पक्ष इस पर सहमत होने के बेहद करीब हैं। तालिबान के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दोनों के बीच 2001 से ही संघर्ष चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगान अधिकारी ने बताया कि समझौता 29 फरवरी को दोहा में हो सकता है।अमेरिका अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की उपस्थिति को कम करना चाहता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने ट्वीट कर कहा कि लंबे अरसे के बाद तालिबान के साथ बात बनी है और इससे अफगानिस्तान में हो रही हिंसा रुकेगी। अमेरिकातालिबान के साथ 29 फरवरी को समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है।

अफगानिस्तान में हिंसा कम करने के उद्देश्य से अमेरिका तालिबान के साथ 29 फरवरी को एक करार करने की तैयारी कर रहा है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सऊदी अरब के दौरे के बाद जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “इस सहमति के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से, अमेरिका-तालिबान के बीच करार पर दस्तखत की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।”

अमेरिका और तालिबान के बीच कतर में इस मुहर लग सकती है। दोनों पक्ष इस पर सहमत होने के बेहद करीब हैं। तालिबान के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दोनों के बीच 2001 से ही संघर्ष चल रहा है। एक अफगान अधिकारी ने बताया कि समझौता 29 फरवरी को दोहा में हो सकता है, जो कि अमेरिका और जिहादियों के बीच लंबी वार्ता के बाद हिंसा में कमी लाने की अवधि की सफलता पर निर्भर करता है।

अमेरिका अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की उपस्थिति को कम करना चाहता है। पाकिस्तान में तालिबान के एक सूत्र ने बताया, ‘‘सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नेतृत्व परिषद ने करार पर तालिबान वार्ता टीम को आगे बढ़ने का संकेत दिया है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले सप्ताह भारत यात्रा पर आने से पहले दोहराया कि उन्हें अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए तालिबान से शांति समझौता होने की उम्मीद नजर आती है। अमेरिका लंबे समय से तालिबान से बात कर रहा है और ट्रंप ने भी पहले कहा था कि युद्धग्रस्त देश में हिंसा कम करने के लिए दोनों पक्षों में बातचीत में प्रगति हुई है।

ट्रम्प ने ज्वॉइंट बेस एंड्रयूस में मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। हम काफी समय से उनसे बातचीत कर रहे हैं। हम देखते हैं कि क्या होता है। समझौता होने की उम्मीद है। इसका मौका है।’’

‘मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट’ में पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामलों के अध्ययन के निदेशक मार्विन जी. वेनबॉम ने भी कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका इस महीने के अंत तक तालिबान के साथ समझौता कर लेगा। उनके अनुसार अमेरिका शुरुआत में अपने सैनिकों की संख्या घटा कर 5000 करने पर राजी हो सकता है और इसके कुछ समय बाद वह अपने सारे सैनिक वापस बुला सकता है। 

भाषा कृष्ण पाण्डेय अर्पणा

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पतालिबानअफगानिस्तानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो