लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाक को बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जों की आपूर्ति करने वाली 3 चीनी कंपनियों को किया बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2023 15:08 IST

यह तीनों कंपनियां जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझौ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं। यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गएमंत्रालय ने एक बयान में कहा,'आज, हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं यूएस ने कहा, ये कंपनियां सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसारकों और उनके वितरण से जुड़ी हैं

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइलों से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करने के वास्ते तीन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा,''आज, हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जो सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसारकों और उनके वितरण से जुड़ी हैं। यह तीनों कंपनियां चीन की हैं और इन्होंने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के मिसाइल से जुड़े पुर्जों एवं उपकरणों की आपूर्ति की है।''

पाकिस्तान का चीन सदाबहार सहयोगी है जो इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है। यह तीनों कंपनियां जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझौ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं। यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाए गए हैं। 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :अमेरिकाUSचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?