लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकार के महंगाई पर सवाल के जवाब में दी गाली, वीडियो में कैद हुआ पूरा वाकया

By विनीत कुमार | Updated: January 25, 2022 08:56 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक पत्रकार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पूरा वाकया बाइडन के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देफॉक्स न्यूज के रिपोर्टर के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।पत्रकार ने महंगाई को लेकर जो बाइडन से सवाल पूछा था, इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय भड़क गए जब एक रिपोर्टर ने उनसे महंगाई को लेकर सवाल पूछ लिया। पत्रकार के सवाल पर बाइडन इस कदर नाराज हुए कि असभ्य करार दे दिया। सवाल पूछने वाला रिपोर्टर फॉक्स न्यूज का था जो बाइडन को लेकर बेहद आलोचनात्मक रवैया अपनाता रहा है।

राष्ट्रपति बाइडन अपनी 'प्रतिस्पर्धा परिषद' (Competition Council) की बैठक के लिए व्हाइट हाउस के पूर्वी कक्ष (ईस्ट रूम) में मौजूथ थे। कॉम्पटिशन काउंसिल दरअसल उपभोक्ताओं को उच्च कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए नियमों को बदलने और कानूनों को लागू करने पर काम करता है। बहरहाल बाइडन की टिप्पणी के बाद कमरे में मौजूद कई पत्रकारों ने सवाल खड़े किए।

रिपोर्टर के सवाल पर क्या बोल गए जो बाइडन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फॉक्स न्यूज के पीटर डूसी ने बाइडन से मुद्रास्फीति को लेकर सवाल पूछा जो लगभग पिछले 40 साल के उच्चतम स्तर पर है। डूसी ने कहा, 'क्या आपको लगता है कि मुद्रास्फीति मध्यावधि से पहले एक राजनीतिक जवाबदेही है?' 

बाइडन ने इस पर व्यंग्यात्मक लहजे में पहले जवाब दिया, 'यह  एक अहम संपत्ति है - अधिक मुद्रास्फीति।' इसके बाद उन्होंने अपना सिर हिलाया और बुदबुदाते हुए कहा, 'व्हाट अ स्टूपिड सन ऑफ अ बिच '।

बाइडन की ये टिप्पणी वहां सामने लगे वीडियो और माइक्रोफोन में भी रिकॉर्ड हो गए। व्हाइट हाउस की ओर से इस मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

जो बाइडन Vs फॉक्स न्यूज

इससे पहले भी व्हाइट हाउस ने बार-बार जोर देकर कहा है कि वह मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने पर केंद्रित है और बाइडन इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए अपने पूरे आर्थिक एजेंडे पर काम कर रहे है। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन लगातार फॉक्स न्यूज और डूसी को निशाने पर लेते रहे हैं।

पिछले हफ्ते भी अपने संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने डूसी पर तंज कसते हुए कहा था, 'आप हमेशा मुझसे सबसे अच्छे प्रश्न पूछते हैं।' इस पर डूसी ने जवाब दिया था, 'मेरे पास एक पूरी बाइंडर (बांधने वाला) भरी हुई है।' 

इस पर बाइडन ने कहा, 'मुझे पता है कि आपके पास है, लेकिन उनमें से कोई भी मेरे लिए बहुत मायने नहीं रखता। फायर अवे।'

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकामुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत