लाइव न्यूज़ :

युद्धपोत में आग लगाने के आरोपी नौसैनिक के खिलाफ सुनवाई करेगी अमेरिकी नौसेना

By भाषा | Updated: December 13, 2021 14:48 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), 13 दिसंबर (एपी) अमेरिकी नौसेना सोमवार को यह तय करने के लिए सुनवाई करेगी कि सैन डिएगो में कार्यरत नाविक का कोर्ट मार्शल करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। नाविक पर पिछले साल गर्मियों में युद्धपोत पर आग लगाने का आरोप है जिसकी वजह से यूएसएस बोनहोम नष्ट हो गया था।

कनिष्ठ नाविक रेयान सावयेर मेज पर जानबूझकर पोत पर आगजनी करने और उसे नुकसान पहुंचाने का आरोप है। हाल के अमेरिकी इतिहास में लड़ाई के बाहर युद्धपोत पर आग की यह सबसे भीषण घटना थी। मेज चालक दल का सदस्य था और वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने आग बुझाने में मदद की। यह युद्धपोत पांच दिनों तक जलता रहा और उससे उठने वाला धुंआ सैन डिएगो के ऊपर छा गया था।

युद्धपोत पर 12 जुलाई 2020 को आग लगने की जानकारी मिली और उस समय 160 नाविक और अधिकारी उसपर सवार थे। इस युद्धपोत की लंबाई 256 मीटर थी और इसे 25 करोड़ डॉलर की लागत से उन्नत बनाने के लिए सैन डिएगो स्थित नौसेना के ठिकाने पर खड़ा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा