लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने सिख नरसंहार पीड़ितों को किया याद

By भाषा | Updated: November 3, 2021 08:38 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर अमेरिकी सांसद ब्रेंडन बॉयल ने भारत में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए, नरसंहार के पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की।

पेनसिल्वेनिया के सांसद बॉयल ने अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में मंगलवार को कहा, ‘‘स्पीकर महोदया, मैं भारत में नवंबर 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की बात करना चाहता हूं, जिसे सिख नरसंहार भी कहा जाता है।’’

भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर 1984 को हत्या किए जाने के बाद देश में सिख विरोधी दंगे भड़के थे।

बॉयल ने कहा कि आज, अमेरिका में पांच लाख से अधिक सिख हैं, जो यहां 130 वर्ष पहले आना शुरू हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, भारत की राजधानी दिल्ली और कई अन्य शहरों में एक नवंबर 1984 को सिखों के खिलाफ नरसंहार हुआ था। पहले सिख व्यक्ति की हत्या उस दिन तड़के की गई और यह हिंसा तीन दिन तक चली, जिसमें सिख समुदाय के हजारों लोग हताहत हुए। इस नरसंहार के बाद, कथित तौर पर करीब 20,000 सिखों को भागने पर मजबूर होना पड़ा जिससे अनगिनत लोग विस्थापित हुए।’’

सांसद ने कहा, ‘‘ स्पीकर महोदया, सिख नरसंहार को याद करना उन सभी पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय और जवाबदेही की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'