लाइव न्यूज़ :

Watch: टीवी शो के दौरान नैन्सी पेलोसी की फिसली जुबान, चीन को लेकर कही बड़ी बात, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 10, 2022 12:08 IST

नैन्सी पेलोसी के बयान पर सफाई देते हुए एक अधिकारी ने कहा, "अध्यक्ष ताइवान का उल्लेख कर रहे हैं।" टीवी शो में नैन्सी पेलोसी ने चीन के 'एक चीन' की नीति का भी जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक टीवी शो के दौरान नैन्सी पेलोसी की जुबान फिसल गई है। शो में उन्होंने चीन को 'दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक' बताया है। नैन्सी पेलोसी के इस बयान को लेकर बाद में अधिकारी द्वारा सफाई भी सामने आई है।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने एक टीवी शो में चीन को 'दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक' कहा है। यही नहीं नैन्सी ने शो में यह भी कहा कि हम अभी भी चीन के 'एक चीन' की नीति का समर्थन करते है। इस टीवी शो के बाद नैन्सी के इस शो के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे है। 

हालांकि इस टीवी शो के बाद डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने नैन्सी पेलोसी के बयान पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीटर के जरिए बताया कि नैन्सी पेलोसी क्या कहना चाह रही थी। वहीं नैन्सी पेलोसी का इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

क्या कहा नैन्सी पेलोसी ने टीवी शो में

नैन्सी पेलोसी मंगलवार को एनबीसी टीवी के 'टुडे' शो में शामिल हुई थी। इस दौरान नैन्सी पेलोसी की जुबान फिसल गई और वह चीन को 'दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक' बता दी। इस दौरान वह चीन के 'एक चीन' की नीति के समर्थन की भी बात कही है। 

इस पर बोलते बोलते हुए नैन्सी पेलोसी ने कहा, "हम अभी भी 'एक चीन' नीति का समर्थन करते हैं, हम वहां जाते हैं यह स्वीकार करने के लिए कि हमारी नीति क्या है, इसमें कुछ भी विघटनकारी नहीं है। यह केवल कहने के बारे में था, चीन दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक है।"

उन्होंने आगे यह भी कहा, "इसे मुझसे मत लो, यह फ्रीडम हाउस से है, यह एक मजबूत लोकतंत्र है, साहसी लोग हैं।"

आपको बता दें कि ताइवान के दौरे के बाद नैन्सी पेलोसी का यह पहला टीवी शो था जिसमें वह चीन को लेकर यह बात कही है। उनके इस बयान को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। 

अधिकारी ने दी सफाई

नैन्सी पेलोसी के शो के बाद डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ड्रू हैमिल ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, "अध्यक्ष ताइवान का उल्लेख कर रहे हैं। कांग्रेस में 35 वर्षों तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ बोलने का स्पीकर का रिकॉर्ड नायाब है।"

हालांकि नैन्सी पेलोसी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी है। यही नहीं यूजर्स इस शो के क्लिप्स को शेयर भी करते दिख रहे है।  

टॅग्स :नैंसी पेलोसीUSAअमेरिकाचीनवायरल वीडियोट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!