लाइव न्यूज़ :

टीका पासपोर्ट पर है अमेरिकी सरकार की करीबी नजर

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:23 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 मई (एपी) अमेरिका के गृहमंत्री एलेजांद्रो मेयरकस ने कहा कि सरकार अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट की संभावना पर बहुत करीब से नजर रख रही है।

गृह विभाग के प्रमुख मेयरकस परिवहन सुरक्षा प्रशासन का दायित्व संभाल रहे हैं, जिसके तहत देश की परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा का जिम्मा है।

मेयरकस ने एबीसी चैनल से शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनके सिद्धांतों में विविधता, समानता और समावेश के मूल्यों को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि टीकाकरण के लिए जो भी पासपोर्ट हमें मुहैया कराया जाता है उस तक सबकी पहुंच हो और कोई भी उससे बेदखल नहीं हो।

यूरोपीय संघ, कुछ एशियाई देश और उड्डयन क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत के लिए कोविड-19 टीका पासपोर्ट शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। वे ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहे हैं जिसके जरिए यात्री अपने मोबाइल फोन के ऐप के जरिए दिखा सकेंगे कि उन्होंने टीके की खुराक ले ली है और यात्रा कर सकेंगे। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी।

मेयरकस ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि हर किसी का टीकाकरण होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब