लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विशेषज्ञ का आरोप: मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का विरोध करने पर पद से हटाया

By भाषा | Updated: April 24, 2020 11:05 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोविड-19 के उपचार में लाभकारी बताया है और इसके पक्ष में कई मरीजों के बयान भी पेश किए हैं. हालांकि अमेरिका में 368 मरीजों पर हाल में हुए अध्ययन में इसका कोई लाभ देखने को नहीं मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देहाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर चिकित्सकीय समुदाय में बहस छिड़ गई है और कई चिकित्सक इसके इस्तेमाल को लेकर आशंकित हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के अब तक 9 लाख केस सामने आए हैं और 50000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस महामारी को काबू करने के प्रयास कर रही अमेरिका की एक सरकारी एजेंसी के प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके एक विशेषज्ञ ने आरोप लगाया है कि उसे मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को बढ़ावा देने के ‘‘राजनीतिक मकसद वाले प्रयासों का’’ विरोध करने के कारण प्रमुख के पद से हटाया गया।

विशेषज्ञ ने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी सबूत के बिना कोविड-19 के उपचार के रूप में इस दवा का प्रचार कर रहे हैं। ‘बॉयोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवल्पमेंट अथॉरिटी’ (बीएआरडीए) के पूर्व निदेशक रिक ब्राइट ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उन्हें मंगलवार को उनके पद से हटाकर कम महत्वपूर्ण काम सौंपा गया।

ब्राइट के वकीलों डेब्रा कात्ज और लीसा बैंक्स ने इसे ‘‘बदले की कार्रवाई’’ करार दिया है। ट्रंप ने जब से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का कोविड-19 के उपचार में सहायक दवा के रूप में प्रचार करना शुरू किया है, तब से इसे लेकर विवाद चल रहा है। प्रतिरक्षा विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले ब्राइट ने कहा, ‘‘मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि इस घातक वायरस से निपटने के लिए विज्ञान की आवश्यकता है, राजनीति की नहीं।’’

ब्राइट के वकीलों ने उनका यह बयान जारी किया। ब्राइट ने कहा, ‘‘भ्रामक दिशा-निर्देशों के विपरीत, मैंने क्लोरोक्वीन और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का बृहद इस्तेमाल सीमित कर दिया था, जिसे प्रशासन रामबाण बता रहा है लेकिन उसका स्पष्ट रूप से कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।’’

ट्रंप से जब बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में ब्राइट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘‘उनके बारे में कभी नहीं सुना’’। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति का कहना है कि उसे पद से हटा दिया गया। हो सकता है कि ऐसा हुआ हो। हो सकता है कि ऐसा न भी हुआ हो... मैं नहीं जानता कि वह कौन है।’’ ब्राइट और उनके वकीलों से एचएचएस महानिरीक्षक और ‘ऑफिस ऑफ स्पेशल काउंसिल’ से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत