लाइव न्यूज़ :

"जब भारत-पाकिस्तान आ गए थे परमाणु युद्ध की कगार पर...", माइक पोम्पिओ के दावे पर अमेरिका ने बनाई दूरी

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2023 14:46 IST

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी किताब में भारत और पकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है। माइक पोम्पिओ के दावे से अमेरिका ने खुदको अलग किया है और इसे उनका निजी बयान बताया।

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने के हालात बने- माइक पोम्पिओ।अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी किताब में भारत और पकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है।माइक पोम्पिओ के दावे से अमेरिका ने खुदको अलग किया है और इसे उनका निजी बयान बताया।

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की किताब 'नेवर गिव एन इंच, फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव' में भारत को लेकर किए गए दावों पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने माइक के दावों से किनारा करते हुए कहा कि ये उनका निजी विचार है, इससे अमेरिका का कोई संबंध नहीं है। 

दरअसल, पोम्पिओ ने अपनी किताब में दावा किया है कि साल 2019 में भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब आ गए थे। साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैनिकों के काफिले में आतंकी हमला हुआ था। इस हादसे में करीब 40 सैनिक मारे गए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बालाकोट सर्जिकल स्टाइक की थी। भारत सरकार ने इस हवाई हमले में दावा किया था कि उन्होंने कई चरमपंथियों का मार गिराया है। 

इस घटना का जिक्र करते हुए पोम्पिओ ने अपनी नई किताब में लिखा कि उनकी उस समय भारत की विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज से बात हुई थी। सुषमा स्वराज ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान 2019 में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था।

हालांकि, पोम्पिओ के इस दावे पर अभी तक भारत और पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। दोनों देशों की ओर से इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

किताब में क्या लिखा पोम्पिओ ने?

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि वह 2019 में 27-28 फरवरी को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए हनोई गए हुए थे। उस दौरान ही ये घटना हुई। हनोई में उन्हें भारतीय समकक्ष का फोन आया। कॉल पर उन्होंने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने परमाणु हमले की तैयारी कर ली है और भारत भी अपनी तैयारियां शुरू करने का विचार कर रहा है। मैंने उन्होंने कॉल पर आश्वासन दिया की अभी कुछ करने की जरूरत नहीं है और मुझे चीजें ठीक करने के लिए कुछ समय दें। 

उन्होंने कहा कि वह रातभर इस कोशिशों में लगे रहे कि परमाणु युद्ध न हो। इस युद्ध को रोकने के लिए पोम्पिओ ने दोनों देशों के अधिकारियों से बातचीत की और युद्ध न करने की अपील की। 

टॅग्स :USभारतपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा