लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच बेलारूस में अपने दूतावास को किया बंद, रूस के कथित परमाणु हमले की संभावना से नाटो में मची हलचल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2022 19:15 IST

बेलारूस में अमेरिकी दूतावास को बंद किये जाने की घोषणा करने वाले एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के द्वारा किये जा रहे भारी हमले और इस कारण पैदा हुए गंभीर हालात को देखते हुए यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने बेलारूस में अपना दूतावास बंद करते हुए जारी की चेतावनी बेलारूस यूक्रेन आक्रमण में रूस का भागीदार बनता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगेयूक्रेन युद्ध के बीच रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने युद्धाभ्यास शुरू किया, नाटो में मची खलबली

वाशिंगटन:यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार को बेलारूस की राजधानी मिन्स्क स्थित अपने दूतावास का संचालन अस्थाई तौर निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने रूस में रह रहे अपने राजनयिकों और अन्य कर्मचारियों को तत्काल रूस छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है।

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी किया गया यह आदेश उस वक्त आया है जब एक अमेरिकी अधिकारी ने बेलारूस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेलारूस यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण में भागीदार बनता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

वहीं इसके साथ ही सोमवार को यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच वर्तमान युद्ध हालात पर बेलारूस में एक बैठक चल रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पहले तो बेलारूस में होने वाली शांति बैठक को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि युद्ध में बेलारूस आक्रामक रूस की सहायता कर रहा है।

बेलारूस में अमेरिकी दूतावास को बंद किये जाने की घोषणा करने वाले एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "हमने यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के द्वारा किये जा रहे भारी हमले और इस कारण पैदा हुए हालात के कारण यह कदम उठाया है।"

मालूम हो कि रूस ने 24 फरवरी की तड़के पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर हमला कर दिया था। रूस-यूक्रेन के बीच में पिछले 5 दिनों से जारी इस जंग में इस खरतनाक मोड़ उस समय आ गया जब पश्चिमी देशों द्वारा इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि रूस कथित तौर पर परमाणु बम से भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

इस बात को तब और ज्यादा बल मिला जब रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया। रूसी मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक रूसी सेना ने न्यूक्लियर ट्रायड ने तैयारी शुरू कर दी है और रूस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बात की जानकारी भी दे दी है।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकारूसयूक्रेनBelarus
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत