लाइव न्यूज़ :

अवैध रूप से घुसने के आरोप में अमेरिका ने भारतीय सहित 100 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2018 10:33 IST

US Arrest People for Illegal Immigration Update:आईसीई के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियान (ईआरओ) के संघीय अधिकारियों ने पांच दिन की कार्रवाई के दौरान अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने पर ह्यूस्टन इलाके में 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

न्यूयार्क, 14 अगस्त: अमेरिकी सीमा गश्त और आव्रजन अधिकारियों ने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने और रहने वालों के खिलाफ अलग अलग कार्यवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियान (ईआरओ) के संघीय अधिकारियों ने पांच दिन की कार्रवाई के दौरान अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने पर ह्यूस्टन इलाके में 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये भारतीय नागरिकों की कुल संख्या का ब्योरा नहीं दिया है। आईसीई ने एक बयान में बताया कि इस अभियान में होंडुरास, एल साल्वाडोर, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली और तुर्की के नागरिकों को पकड़ा गया है।

एजेंसी ने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये कुछ लोगों के खिलाफ अवैध रूप से प्रवेश और निर्वासन के बाद दोबारा अवैध तरीके से प्रवेश के लिए संघीय आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा