लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के बीच 17 महीने से जारी व्यापार युद्ध होगा समाप्त, समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 13:23 IST

अमेरिका के उद्योग संगठन यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख (अंतरराष्ट्रीय मामले) मायरन ब्रिलियेंट ने कहा, ‘‘हम समझौते के बेहद करीब हैं।’’ ब्रिलियेंट को दोनों पक्षों ने वार्ता में हुई प्रगति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार चीन के 160 अरब डॉलर के सामानों पर रविवार से लगने जा रहे शुल्क को टालने पर सहमत हो गयी है। ट्रंप सरकार इसके साथ ही मौजूदा शुल्कों को कम करने पर भी सहमत हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौजूदा शुल्कों में कितनी कटौती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया कि चीन के साथ व्यापार समझौते के संबंध में शुक्रवार को घोषणा की जाएगी। ट्रंप सरकार चीन के 160 अरब डॉलर के सामानों पर रविवार से लगने जा रहे शुल्क को टालने पर सहमत हो गयी है।

अमेरिका और चीन 17 महीने से जारी व्यापार युद्ध को और आगे नहीं खींचने पर सहमत हो गये हैं। दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। दोनों पक्ष इस बारे में शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया कि चीन के साथ व्यापार समझौते के संबंध में शुक्रवार को घोषणा की जाएगी।

अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। अमेरिका के उद्योग संगठन यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख (अंतरराष्ट्रीय मामले) मायरन ब्रिलियेंट ने कहा, ‘‘हम समझौते के बेहद करीब हैं।’’ ब्रिलियेंट को दोनों पक्षों ने वार्ता में हुई प्रगति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार चीन के 160 अरब डॉलर के सामानों पर रविवार से लगने जा रहे शुल्क को टालने पर सहमत हो गयी है। ट्रंप सरकार इसके साथ ही मौजूदा शुल्कों को कम करने पर भी सहमत हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौजूदा शुल्कों में कितनी कटौती की जाएगी।

इसके बदले चीन अमेरिका के कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा, अमेरिका की कंपनियों को चीन के बाजार की बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगा तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा को मजबूत बनाएगा। समझौते को ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलनी शेष है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस लौटते समय संवाददाताओं द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि ट्रंप ने बृहस्पतिवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौते के बेहद करीब।

वे समझौता करना चाहते हैं, अत: हम भी चाहते हैं।’’ चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता गाओ फेंग ने बृहस्पतिवार की सुबह संवाददाताओं से कहा कि दोनों पक्षों के आर्थिक व व्यापारिक दल करीबी संवाद बनाये रखने पर सहमत हुए हैं। हालांकि उन्होंने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

टॅग्स :अमेरिकाचीनबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?