लाइव न्यूज़ :

Breaking News: UN ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन TTP के प्रमुख नूर वली महसूद को वैश्विक आतंकवादी किया घोषित

By भाषा | Updated: July 17, 2020 13:34 IST

नूर वली महसूद (Mufti Noor Wali Mehsud) को जून 2018 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-i-Taliban Pakistan) के प्रमुख मौलाना फजलुल्लाह की मौत के बाद इस आतंकवादी संगठन का प्रमुख बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) संगठन को अलकायदा से संबंध रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 29 जुलाई, 2011 को काली सूची में डाला था।नूर वली महसूद (Mufti Noor Wali Mehsud) की अब संपत्तियां कुर्क की जा सकेंगी और यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-i-Taliban Pakistan) के प्रमुख नूर वली महसूद (Mufti Noor Wali Mehsud)  को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। संरा सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति ने 42 वर्षीय महसूद को गुरुवार को प्रतिबंध सूची में डाला। अब इस पाकिस्तानी नागरिक की संपत्तियां कुर्क की जा सकेंगी, उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है और हथियार रखने पर रोक लगाई जा सकेगी।

प्रतिबंध समिति ने कहा कि महसूद को ‘‘अलकायदा से संबंधित समूहों का समर्थन करने, उनकी आतंकवादी गतिविधियों का वित्तपोषण करने, योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के कारण इस सूची में डाला गया है।’’ महसूद जून 2018 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख मौलाना फजलुल्लाह की मौत के बाद इस आतंकवादी संगठन का प्रमुख बना था।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस संगठन को अलकायदा से संबंध रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 29 जुलाई, 2011 को काली सूची में डाला था। प्रतिबंध समिति ने कहा, ‘‘नूर वली के नेतृत्व में टीटीपी ने जुलाई 2019 में उत्तर वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले समेत पूरे पाकिस्तान में कई भयावह आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया। अगस्त 2019 में खैबर पख्तूनख्वाह में पाकिस्तानी सैनिकों पर हुए बम हमले में भी उसी का हाथ था।’’

समिति ने कहा कि समूह ने एक मई, 2010 को टाइम्स स्क्वेयर पर हुए बम हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने अप्रैल 2010 में पेशावर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था जिसमें कम से कम छह पाकिस्तानी नागरिक मारे गए थे और 20 अन्य घायल हुए थे।

आतंकवादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा महसूद को आईएसआईएल एवं अलकायदा प्रतिबंध सूची में शामिल करने का वह स्वागत करता है। सुरक्षा परिषद द्वारा किसी व्यक्ति अथवा संगठन को काली सूची में डाला जाता है तो देशों को बिना किसी विलंब के उसके आर्थिक स्रोतों, अन्य वित्तीय संपत्तियों एवं आर्थिक संसाधनों पर रोक लगानी होती है।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं