लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन-इजराइल संघर्ष पर चर्चा के लिए यूएनएचआरसी का विशेष सत्र अगले सप्ताह

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:42 IST

Open in App

जिनेवा, 20 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह गाजा, पश्चिम किनारा और पूर्वी यरुशलम में फलस्तीनियों की ‘दयनीय मानवाधिकार स्थिति’ पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह विशेष सत्र आयोजित करेगा।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के संयोजक पाकिस्तान के अनुरोध पर 27 मई को बैठक करेगा।

यूएनएचआरसी में 47 देश सदस्य हैं और इस विशेष सत्र के लिए एक दिन का समय निर्धारित किया गया है जिसमें पश्चिम एशिया में दशकों पुराने संघर्ष के तहत हाल में फलस्तीनियों और इजराइलियों के बीच हुई हिंसा पर चर्चा की जाएगी।

परिषद के प्रवक्ता रोनाल्डो गोमेज ने कहा कि 60 से अधिक देशों- सदस्यों और पर्यवेक्षकों सहित- ने अबतक विशेष सत्र का समर्थन किया है।

उन्होंने बताया कि 20 देशों ने विशेष सत्र आयोजित करने का समर्थन किया।

गोमज के मुताबिक विशेष सत्र के लिए एक तिहाई सदस्यों के समर्थन की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'