लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस पहुंचे दिल्ली, अहम मुद्दों पर कई दौर की बातचीत संभव

By आकाश चौरसिया | Updated: January 22, 2024 13:58 IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस सोमवार को नई दिल्ली पांच दिवस के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से स्थायी प्रतिनिधित्व रुचिरा कंबोज उन्हें स्वागत करने पहुंचीं। 

Open in App

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस सोमवार को नई दिल्ली पांच दिवस के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से स्थायी प्रतिनिधित्व रुचिरा कंबोज उन्हें स्वागत करने पहुंचीं। 

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रमुख फ्रांसिस का हम स्वागत करते हैं। विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि यह बहुत अच्छा मौका है कि भारत और संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी की ओर बढ़ने का अच्छा मौका है।" 

यूएनजीए प्रमुख 22 से 26 जनवरी के लिए भारत के दौरे पर है। उनका आगमन विदेश मंत्री एस जयशंकर के न्योता पर हुआ है। फ्रांसिस ने हाल में कहा था कि उनकी अध्यक्षता में कुछ प्रमुख बिंदु रहेंगे जिसमें उन्नति, समृद्धि और स्थिरता शामिल है। 

यूएनजीए की 78 वें अध्यक्ष के तौर पर विश्वास का पुनर्निर्माण और एकजुटता को फिर से जागृत करना है। इस दौरे के दौरान कई दौर की बातचीत होगी, जिसमें आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर बात होने वाली है। 

नई दिल्ली में स्थित राजघाट का भी यूएन महासभा के अध्यक्ष दौरा करेंगे और महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके अलावा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा पर राउंड टेबल के लिए भी हिस्सा लेंगे। यूएन अध्यक्ष 24 जनवरी को एक सार्वजनिक मीटिंग को संबोधित करने वाले हैं ये विश्व विभाग की भारतीय परिषद में यह कार्यक्रम होने जा रहा है। इस संबोधन के मुख्य बिंदु शांति, उन्नति, समृद्धि और स्थिरता रहेंगे। 

अध्यक्ष फ्रांसिस दिल्ली के बाद जयपुर और मुंबई जाएंगे। मुंबई में वो 26/11 हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। अध्यक्ष एनएसई भी जाने वाले हैं। इसके अलावा वो महाराष्ट्र राज्य में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। वो खास तौर पर भारत और यूएन के बीच रिश्तों को मजबूत करने पहुंचे थे। इसके अलावा वो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी भारत के सामान प्रतिनिधित्व के बारे में अपना पक्ष रखते हुए इस बात को आगे बढ़ा सकते हैं। 

टॅग्स :New DelhiUnited NationsUnited Nations General AssemblyExternal Affairs MinistryS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी