लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के टेक्सास में बस स्टॉप पर खड़े लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, 7 लोगों की हुई मौत-कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2023 09:25 IST

बता दें कि इस घटना से पहले टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी भी हुई थी जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के टेक्सास में सीमा के समीप एक एसयूवी ने सात लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और कई घायल भी हुए है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि घटना को देख ऐसा लग रहा है कि इस जानबूझ की की गई है।

वॉशिंगटन:  टेक्सास के सीमावर्ती शहर ब्राउंसविले में एक शरणार्थी शिविर के बाहर बस स्टॉप पर खड़े लोगों को एक एसयूवी ने रविवार को कुचल दिया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए। ब्राउंसविले के पुलिस जांचकर्ता मार्टिन सैंडोवल ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ है। 

बिशप एनरिक सैन पेड्रो ओजानम सेंटर के शरणार्थी निदेशक विक्टर माल्दोनाडो ने बताया कि बस स्टॉप पर बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी और लोग वहां सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग वेनेजुएला के थे। 

क्या है पूरा मामला

अमेरिका के टेक्सास में बस स्टॉप पर खड़े लोगों को एक एसयूवी ने कुचल दिया है जिससे सात लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में कई घायल भी हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि इस घटना को देख ऐसा लग रहा है कि इसे जानबूझकर की गई है। हालांकि पुलिस ने कार चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक माल्डोनाडो ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार आती है और घटनास्थल पर खड़े लोगों को कुचल कर वहां से चली जाती है। घटना पर बोलते हुए ब्राउन्सविले पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट मार्टिन सैंडोवल ने बताया है कि हादसे के बाद चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका ड्रग और अल्कोहल परीक्षण भी रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हाल में ही शहर में भारी तादात में अवैध प्रवासियों के आगमन में भी तेजी देखी गई है। 

टेक्सास में पिछले दो दिन में दूसरी बड़ी वारदात

बता दें कि अमेरिका के शहर टेक्सास में एक ही हफ्ते में यह एक दूसरी घटना है।  इस घटना से एक दिन पहले टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में जमकर गोलीबारी हुई थी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं इस गोलीबारी में सात लोग घायल भी हुए थे। वहीं घटना में शामिल शूटर को पुलिस ने मार गिराया भी था। 

भाषा  इनपुट के साथ 

टॅग्स :अमेरिकाकारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत