लाइव न्यूज़ :

UN ने किया खुलासा, छोटे हथियार और हल्के अस्त्र-शस्त्र खरीद रहे आतंकी संगठन, जानिए कारण

By भाषा | Updated: February 22, 2020 12:39 IST

आतंकवाद विरोध के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोन्कोव ने कहा, ‘‘छोटे हथियारों और हल्के अस्त्र-शस्त्र की अवैध तस्करी के खिलाफ अपर्याप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और साथ ही कमजोर सीमाओं से आतंकवादियों व अपराधियों को एक देश या क्षेत्र से दूसरी जगह अवैध हथियारों को ले जाने में मदद मिलती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देछोटे हथियार और हल्के अस्त्र-शस्त्र तेजी से दुनियाभर में कई आतंकवादी समूहों के पसंदीदा हथियार बन रहे हैं।संगठित अपराध के बीच संबंध अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी प्रमुख ने कहा कि सस्ते और आसानी से मिलने वाले छोटे हथियार दुनियाभर में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे कई आतंकवादी समूहों का तेजी से ‘‘पसंदीदा हथियार’’ बनते जा रहे हैं।

आतंकवाद विरोध के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोन्कोव ने कहा, ‘‘छोटे हथियारों और हल्के अस्त्र-शस्त्र की अवैध तस्करी के खिलाफ अपर्याप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और साथ ही कमजोर सीमाओं से आतंकवादियों व अपराधियों को एक देश या क्षेत्र से दूसरी जगह अवैध हथियारों को ले जाने में मदद मिलती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छोटे हथियार और हल्के अस्त्र-शस्त्र तेजी से दुनियाभर में कई आतंकवादी समूहों के पसंदीदा हथियार बन रहे हैं क्योंकि ये सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले, लाने-ले जाने, छिपाने और इस्तेमाल करने में सुविधाजनक हथियार हैं।’’

ऐसा कहा जाता है कि छोटे अवैध हथियारों और हल्के अस्त्र-शस्त्रों की तस्करी समेत आतंकवाद और संगठित अपराध के बीच संबंध अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और यह सतत विकास में बाधा है। वोरोन्कोव ने कहा कि बिना किसी कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के आतंकवादियों और अपराधियों के लिए अवैध अस्त्र-शस्त्रों को एक देश या क्षेत्र से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान होगा। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रआतंकी हमलाआतंकवादीटेरर फंडिंगपाकिस्तानअफगानिस्तानआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत