लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया पर विशेष सत्र आयोजित करेगी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संस्था

By भाषा | Updated: December 14, 2021 08:40 IST

Open in App

जिनेवा, 14 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था ने कहा कि वह इथियोपिया में ‘‘मानवाधिकारों की गंभीर स्थिति’’ पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक विशेष सत्र आयोजित करेगी तथा इस पर निगरानी के लिए विशेषज्ञों का एक अंतरराष्ट्रीय आयोग गठित करने का आह्वान करेगी।

मानवाधिकार परिषद यूरोपीय संघ के अनुरोध के बाद विशेष सत्र आयोजित करने पर राजी हो गयी है। यूरोपीय संघ ने कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय और इथियोपियाई मानवाधिकार आयोग की पिछले महीने एक संयुक्त रिपोर्ट के मद्देनजर काम किया, जिसमें इथियोपिया के टिग्रे क्षेत्र में ‘‘नागरिकों की हत्या’’ और सभी पक्षों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों और दुर्व्यवहारों की निंदा की गयी।

यूरोपीय संघ ने सोमवार को कहा कि वह इथियोपिया में एकता का समर्थन करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर अत्याचारों को रोकने की कोशिश करने और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का ‘‘नैतिक दायित्व’’ है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में इथियोपियाई बलों और टिग्रे बलों के बीच हुई लड़ाई में हजारों लोग मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत