लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के दावों को किया खारिज, वीडियो शेयर कर कहा- "मैं कीव में हूं"

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 5, 2022 11:55 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी मीडिया के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पोलैंड चले गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो कीव में ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी मीडिया के यूक्रेन छोड़कर पोलैंड जाने के दावे को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खारिज किया हैउन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो कीव में ही हैं

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो करते हुए रूसी मीडिया के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पोलैंड चले गए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेलेंस्की ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनका कीव कार्यालय और वहां बैठे एक अधिकारी को दिखाया गया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं कीव में हूं। मैं यहां काम कर रहा हूं। कोई भागा नहीं है।"

रूसी मीडिया द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि रूसी राजनेता व्याचेस्लाव वोलोडिन ने दावा किया था कि वोलोदिमीर जेलेंस्की पोलैंड चले गए हैं क्योंकि यूक्रेन के सांसद उन तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। बता दें कि ऐसी अफवाहें भी सामने आई थीं कि संसद द्वारा रूसी सैनिकों के बढ़ते हमले के बीच एक गुप्त बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन जेलेंस्की इससे पहले ही दो मार्च को यूक्रेन छोड़कर चले गए थे। मालूम हो, सोशल मीडिया वोलोदिमीर जेलेंस्की के पहले ही यूक्रेन से भाग जाने की अफवाहों से भरा हुआ है। दरअसल, ये दावे किए जा रहे थे कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने वास्तव में निकासी के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब ऐसी बातें सामने आई हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आक्रमण के बीच देश छोड़ दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर एक विशेष सैन्य अभियान को मंजूरी मिलने के तुरंत बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि जेलेंस्की अपना देश छोड़कर भाग गए हैं। ऐसे में इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक सेल्फी वीडियो जारी किया था और कहा था कि वह यूक्रेन नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अमेरिका के निकासी प्रस्ताव को भी यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्हें हथियार चाहिए न कि 'सवारी'।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूसयूक्रेनPolandअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत