लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकटः राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पश्चिमी देशों से मांगी मजबूत सैन्य मदद, रूसी अधिकारियों के साथ बैठक भी की

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 00:35 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार के समाचार सम्मेलन के दौरान कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच एक और दौर की वार्ता की संभावनाएं आशाजनक नहीं लगती। उन्होंने हालांकि यह कहते हुए वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया कि ‘‘कोई भी शब्द किसी गोली से अधिक महत्वपूर्ण हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए मजबूत सैन्य सहायता मुहैया कराने आग्रह किया है रूस और यूक्रेन के बीच एक और दौर की वार्ता की संभावनाएं आशाजनक नहीं लगती: जेलेंस्की

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत के लिए बैठने का आह्वान करने के साथ ही पश्चिमी देशों से यूक्रेन को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए और मजबूत सैन्य सहायता मुहैया कराने आग्रह किया है। पुतिन द्वारा विदेशी नेताओं और रूसी अधिकारियों के साथ हालिया बैठकों के लिए इस्तेमाल की गई एक लंबी मेज की ओर व्यंग्यात्मक रूप से इशारा करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मेरे साथ बातचीत करने के लिए बैठिये, 30 मीटर दूर नहीं। मैं काटता नहीं हूं। आप किस बात से भयभीत हैं?’’

जेलेंस्की ने गुरुवार के समाचार सम्मेलन के दौरान कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच एक और दौर की वार्ता की संभावनाएं आशाजनक नहीं लगती। उन्होंने हालांकि यह कहते हुए वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया कि ‘‘कोई भी शब्द किसी गोली से अधिक महत्वपूर्ण हैं।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन को समर्थन देने में दुनिया की गति बहुत धीमी है। उन्होंने पश्चिमी देशों के नेताओं का आह्वान किया कि वे रूसी युद्धक विमानों को रोकने के लिए यूक्रेन पर ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ लागू करें।

अमेरिका और नाटो सहयोगियों ने इस कदम से इनकार किया है क्योंकि इससे रूसी और पश्चिमी देशों की सेनाएं आमने-सामने आ जाएंगी। जेलेंस्की ने कहा कि यदि पश्चिमी देश यूक्रेन पर ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ घोषित करने को लेकर अनिच्छुक हैं, तो उन्हें कम से कम कीव को युद्धक विमान प्रदान करने चाहिए। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत