लाइव न्यूज़ :

तुर्की समिट में रूसी प्रतिनिधि को यूक्रेन के सांसद ने पीटा, जमकर चलाए घूंसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2023 09:18 IST

रूस और यूक्रेन में 14 महीने से जारी जंग के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूक्रेनी सांसद एक रूसी प्रतिनिधि को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो तुर्की समिट का है।

Open in App

अंकारा: रूस और यूक्रेन की बीच जंग के बीच दोनों देशों के बीच कड़वाहट किसी हद तक बढ़ गईहै, इसका एक नजारा तुर्की की राजधानी अंकारा में तुर्की समिट के दौरान नजर आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूक्रेन के एक सांसद ओलेजैंडर मारिकोवोस्की एक रूसी प्रतिनिधि पर जमकर घंसू बरसाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, रूसी प्रतिनिधि ने सांसद के हाथ से यूक्रेन का झंडा छीन लिया था। इसके बाद यूक्रेनी सांसद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने रूसी सांसद को दौड़कर पकड़ते हुए सभी के सामने पीटना शुरू कर दिया।

यह घटना कथित तौर पर गुरुवार को ब्लैक सी इकोनॉमिक कोऑपरेशन (PABSEC) की संसदीय सभा की 61वीं महासभा के दौरान हुई, जहां काला सागर क्षेत्र के देश आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक मुद्दों पर बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए जमा हुए थे। ट्विटर पर कीव पोस्ट के विशेष संवाददाता और एक राजनीतिक सलाहकार जेसन जे स्मार्ट द्वारा पोस्ट की गई है। इस क्लिप को शुक्रवार सुबह तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

यूक्रेनी सांसद ने भी क्लिप को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। न्यूजवीक ने भी यूक्रेन सांसद मारिकोवोस्की के पोस्ट का हवाला देते हुए इस घटना की सूचना दी है।

इस वीडियो पर एडवोकेट इब्राहिम जेदान ने ट्वीट किया, 'वह वास्तव में उस पंच का हकदार था। रूस के प्रतिनिधि ने अंकारा, तुर्की में ब्लैक सी इकोनॉमिक कम्युनिटी इवेंट में इस हाथापाई की शुरुआत की। उसने जबरन सांसद मारिकोवस्की के हाथों से यूक्रेन का झंडा छीन लिया।'

गौरतलब है कि इसी हफ्ते बुधवार को रूस ने दावा किया था कि क्रेमलिन पर यूक्रेन की ओर से ड्रोन से हमला किया गया जिसे उसने नाकाम कर दिया। रूस ने इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का एक असफल प्रयास बताते हुए आतंकी कृत्य करार दिया था। हालांकि यूक्रेन ने ऐसे किसी हमले से इनकार किया था। इस पूरे प्रकरण ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ दिया है। दोनों देशों के बीच पिछले 14 महीने से युद्ध जारी है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत