लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर अवदिवका पर किया कब्जा, पीछे हटे यूक्रेन के सैनिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2024 10:48 IST

Russia-Ukraine war: यूक्रेनी सेना ने वदीवका से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की है। हालाँकि वदीवका शहर का रणनीतिक महत्व सीमित है, लेकिन पिछले साल बखमुत शहर पर कब्ज़ा करने के बाद से अवदीवका मास्को के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में जंग लड़ रहे रूस को एक बड़ी सफलता मिली हैरूस ने यूक्रेन के शहर अवदिवका पर किया कब्जायूक्रेनी सेना ने वदीवका से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की है

Russia-Ukraine war: पिछले 2 साल से यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूस को एक बड़ी सफलता मिली है। रूसी बलों ने यूक्रेन के अवदिवका शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। रूस के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बताया कि रूसी बल अवदिवका कोक एवं रसायन संयंत्र पर पूर्ण नियंत्रण के काफी करीब हैं।

सोशल मीडिया पर शनिवार को प्रसारित वीडियो में सैनिक संयंत्र की एक इमारत पर रूसी झंडा फहराते हुए दिखाई दिये। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख ने कहा था कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में स्थित अवदिवका शहर से सैनिक वापस बुला लिये हैं, जहां बड़ी संख्या में सैनिकों ने पिछले चार महीनों में रूसी हमले का माकूल जवाब दिया। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख के इस वक्तव्य के ठीक कुछ देर बार रूस के रक्षा मंत्री ने शहर पर कब्जे की घोषणा की। 

शहर पर कब्जे की घोषणा का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 24 फरवरी को यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिससे सैनिकों का आत्म विश्वास बढ़ेगा साथ ही मार्च में रूस में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। यूक्रेन के कमांडर कर्नल जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने फेसबुक पर एक संक्षिप्त बयान पोस्ट कर कहा कि उन्होंने यह फैसला घेरेबंदी से बचने और सैनिकों के जीवन की रक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। 

कमांडर इन चीफ ने कहा कि सैनिकों को दूसरे माकूल स्थानों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारे सैनिकों ने पूरी निष्ठा के साथ अपना सैन्य कर्तव्य निभाया और सर्वश्रेष्ठ रूसी सैन्य इकाइयों को नष्ट करने का हर संभव प्रयास किया। हमारी सेना ने संख्याबल और उपकरणों के मामले में भी दुश्मन को काफी नुकसान पहुंचाया है।’ बयान के मुताबिक, ''हम हालात को स्थिर बनाने और अपनी जगहों पर बने रहने के लिए कदम उठा रहे हैं।'' 

यूक्रेनी सेना ने वदीवका से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की है। हालाँकि वदीवका शहर का रणनीतिक महत्व सीमित है, लेकिन पिछले साल बखमुत शहर पर कब्ज़ा करने के बाद से अवदीवका मास्को के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह इस बात का संकेत है कि युद्ध किस तरह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पक्ष में जाता दिख रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत