लाइव न्यूज़ :

Ukraine weapons: रूस से लड़ाई में इन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है यूक्रेन, टैंक से लेकर विमान भेदी हथियार तक शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2024 16:51 IST

फरवरी 2022 और फरवरी 2024 के बीच, अमेरिका ने यूक्रेन को 46.2 बिलियन डॉलर के हथियार और उपकरण दिए हैं। जर्मनी ने यूक्रेन को 10.7 अरब डॉलर, ब्रिटेन ने 5.7 अरब डॉलर, डेनमार्क ने 5.2 अरब डॉलर और नीदरलैंड्स ने 4.1 अरब डॉलर के हथियार और उपकरण दिए।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 27 महीने हो गए हैंइस युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों से मदद मिल रही हैक्रेन इन देशों से मिल रहे हथियार और गोला बारूद के दम पर ही अब तक युद्ध में टिका हुआ है

Ukraine weapons:रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 27 महीने हो गए हैं। इस युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों से मदद मिल रही है। यूक्रेन इन देशों से मिल रहे हथियार और गोला बारूद के दम पर ही अब तक युद्ध में टिका हुआ है। फरवरी 2022 और फरवरी 2024 के बीच, अमेरिका ने यूक्रेन को 46.2 बिलियन डॉलर के हथियार और उपकरण दिए हैं। जर्मनी ने यूक्रेन को 10.7 अरब डॉलर, ब्रिटेन ने 5.7 अरब डॉलर, डेनमार्क ने 5.2 अरब डॉलर और नीदरलैंड्स ने 4.1 अरब डॉलर के हथियार और उपकरण दिए।  इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि जंग में यूक्रेन किन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। 

टैंक रोधी हथियार

फरवरी 2022 में पश्चिमी देशों ने रूस के बख्तरबंद ब्रिगेड का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन के सशस्त्र बलों को रक्षात्मक हथियार देकर रूस के आक्रमण का जवाब दिया। अमेरिका और ब्रिटेन ने हजारों जेवलिन और एनलॉ एंटी टैंक मिसाइलों की आपूर्ति की।

वायु रक्षा प्रणाली

इस जंग में रूस की सबसे बड़ी ताकत उसकी हवाई क्षमता रही है। यूक्रेनी शहरों और बुनियादी ढांचे पर उसके हमलों का मुकाबला करने के लिए, पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को कई प्रकार की वायु रक्षा प्रणालियाँ भेजी हैं। इनमें ब्रिटेन के कम दूरी के विमान भेदी हथियार, स्टारस्ट्रेक से लेकर अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल प्रणाली तक शामिल हैं। अमेरिका और नॉर्वे ने वायु रक्षा के लिए नसाम्स ( सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली) भी प्रदान की है, और जर्मनी ने आईरिस-टी की पेशकश की है।

तोपखाने और मिसाइलें

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और अन्य ने यूक्रेन को M777 हॉवित्जर आर्टिलरी गन और गोला-बारूद भेजा। अमेरिका और ब्रिटेन ने हिमार और एम270 एमएलआरएस सहित मिसाइल प्रणालियाँ भी प्रदान कीं। यूक्रेन को फ्रांस से स्कैल्प, यूके से स्टॉर्म शैडो और अमेरिका से ATACMS जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें भी मिली हैं।

टैंक

2023 की शुरुआत में, पश्चिमी देश यूक्रेन में टैंक भेजने पर सहमत हुए। ब्रिटेन ने चैलेंजर 2 प्रदान किया। अमेरिका ने 31 अब्राम्स टैंक भेजे, और यूरोपीय देशों ने कई जर्मन निर्मित लेपर्ड 2 टैंक भेजे हैं। अमेरिका निर्मित एम1 अब्राम्स को दुनिया का सबसे उन्नत टैंक बताया जाता है। 

लड़ाकू जेट विमान

यूक्रेन ने रूस की हवाई श्रेष्ठता का मुकाबला करने के लिए लगातार अमेरिका से लड़ाकू विमानों की मांग की है। मई 2023 में, राष्ट्रपति जो बिडेन अन्य देशों को अमेरिका निर्मित एफ-16 की आपूर्ति करने पर सहमत हुए। डेनमार्क और नीदरलैंड ने विमान दान में करने की पेशकश की। यूक्रेनी पायलट 11 पश्चिमी देशों में इन्हें उड़ाना सीख रहे हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत