लाइव न्यूज़ :

पोलैंड में गिरी रूसी मिसाइल से दो लोगों की मौत, युक्रेन जंग के बीच पहली बार किसी नाटो देश में गिरी मिसाइल, जो बाइडन ने बुलाई आपात बैठक

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2022 07:48 IST

युक्रेन से जंग के बीच मंगलवार को एक रूसी मिसाइल पौलेंड में गिर गया। पोलैंड में जहां मिसाइल गिरा वह जगह यूक्रेन बॉर्डर के करीब है। ऐसे में पोलैंड की सेना अलर्ट मोड पर आ गई है। जो बाइडन ने भी पौलैंड के राष्ट्रपति सहित नाटो प्रमुख से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन जंग के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत, पोलैंड में गिरी रूसी मिसाइल।रूसी मिसाइल से यूक्रेन बॉर्डर के पास पोलैंड में गिरने के चलते 2 लोगों के मारे जाने की खबर है।दूसरी ओर मॉस्को ने अभी इस तरह के किसी भी मिसाइल हमले से इनकार किया है।

वॉरशो (Warsaw): रूस-युक्रेन जंग के बीच मंगलवार को एक रूसी मिसाइल के पोलैंड में गिरने की बात सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पौलेंड की सेना भी अलर्ट हो गई है। पोलैंड नाटो का हिस्सा है। ऐसे में जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार जब किसी नाटो सदस्य देश में रूसी मिसाइल का हमला हुआ है।

सामने आई जानकारी के अनुसार पोलैंड ने मिसाइल गिरने की पुष्टि की है। पोलैंड की ओर से कहा गया किमिसाइल से प्रेजवोडो गांव में दो लोगों की जान चली गई, लेकिन इसे किसने दागा इसका ठोस सबूत नहीं है। पोलैंड ने घटना के बाद रूस के राजदूत को 'तत्काल विस्तृत स्पष्टीकरण' देने के लिए भी बुलाया गया है।

एक आपातकालीन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पोलैंड ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। प्रवक्ता पियोत्र मुलर ने पत्रकारों से कहा, 'कुछ कॉम्बेट यूनिट्स और अन्य सैन्य सेवाओं की तैयारी की स्थिति को बढ़ाने का फैसला किया गया है।'

जो बाइडन ने बुलाई नाटो नेताओं की आपात बैठक

पोलैंड में मिसाइल गिरने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जी7 और नाटो नेताओं की इंडोनेशिया में आपात बैठक बुलाई है। बाइडन समेत कई बड़े देशों के नेता अभी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया में ही मौजूद हैं।

इससे पहले पोलिश मीडिया ने बताया था कि यूक्रेन के साथ लगती सीमा के पास एक गांव में एक मिसाइल के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिसाइल ऐसे इलाके में गिरी जहां अनाज सुखाया जा रहा था। 

जो बाइडन ने की पोलैंड के राष्ट्रपति से बात

दूसरी ओर व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पोलिश समकक्ष आंद्रेज डूडा के साथ फोन पर बात की और 'पोलैंड की जांच में पूर्ण अमेरिकी समर्थन और सहायता' की पेशकश की।

जो बाइडन ने नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ भी पोलैंड में मिसाइल गिरने के बारे में बात की। गौरतलब है कि रूस ने मंगलवार को एक बार फिर यूक्रेन के कीव, लीव, खार्कीव, पोल्टावा, ओडेसा समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागी थी। इसी दौरान एक मिसाइल पौलैंड में गिरी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादPolandरूसजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत