लाइव न्यूज़ :

ईरान में यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्तः 176 लोगों की मौत, मृतकों में सात देशों के नागरिक, 82 यात्री ईरान के और 63 कनाडाई थे

By भाषा | Updated: January 8, 2020 19:42 IST

तेहरान से कीव के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 737 यात्री विमान में अधिकतर यात्री यूक्रेन के नागरिक नहीं थे। इनमें 82 यात्री ईरान के और 63 कनाडाई थे। पश्चिम एशिया में तनाव के माहौल के बीच यह दुर्घटना हुई है। ईरान ने इराक में बुधवार को अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिसके बाद तनाव और गहरा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस विमान दुर्घटना के पीछे किसी तरह के षड्यंत्र का अभी कोई संकेत नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की ने आपदा के कारणों को लेकर किसी तरह की अटकल नहीं लगाने की चेतावनी दी है।

तेहरान से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के एक विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए हैं। मृतकों में सात देशों के नागरिक शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तेहरान से कीव के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 737 यात्री विमान में अधिकतर यात्री यूक्रेन के नागरिक नहीं थे। इनमें 82 यात्री ईरान के और 63 कनाडाई थे। पश्चिम एशिया में तनाव के माहौल के बीच यह दुर्घटना हुई है। ईरान ने इराक में बुधवार को अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिसके बाद तनाव और गहरा गया है।

हालांकि, इस विमान दुर्घटना के पीछे किसी तरह के षड्यंत्र का अभी कोई संकेत नहीं है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की ने आपदा के कारणों को लेकर किसी तरह की अटकल नहीं लगाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी विमानन प्राधिकार ने कहा है कि उसने इराक, ईरान और खाड़ी देशों के ऊपर से उड़ान भरने वाली अमेरिकी पंजीकृत उड़ानों पर रोक लगा दी है।

लुफ्थांसा और एयर फ्रांस समेत कुछ विमानन कंपनियों ने कहा कि वे इराकी और ईरानी हवाई क्षेत्र से उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा रही हैं। ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में एक खेत में आग लगते हुए और विमान के मलबे से धुआं निकलते दिखाया गया है।

यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन्स (यूआईए) ने कहा कि उड़ान संख्या पीएस 752 ने सुबह 6:10 बजे तेहरान हवाई अड्डे से उड़ान भरी और दो मिनट के बाद ही यह रडार की पहुंच से गायब हो गया। ईरान के सरकारी मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक यह विमान हवाई अड्डे से करीब 45 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शहरियार काउंटी के खलज अबद में एक खेत में गिर गया। ईरान और यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा था कि किसी के जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि यात्रियों में ईरानी तथा कनाडाई नागरिकों के अलावा 10 स्वीडिश, चार अफगान, तीन जर्मन और तीन ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। विमान में चालक दल के नौ सदस्य समेत यूक्रेन के 11 नागरिक भी सवार थे। कनाडा में बड़ी संख्या में ईरानी मूल के लोग रहते हैं और यूआईए तेहरान से टोरंटो के बीच यात्रा किराये में भारी छूट देती है जिसके विमान बीच में कीव में रुकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में तेहरान की सबसे प्रतिष्ठित शरीफ यूनिवर्सिटी के 13 छात्र सहित 15 बच्चे भी शामिल थे। यूआईए ने घटना के बाद तेहरान की अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है। उसने कहा कि बोइंग 737 का निर्माण 2016 में हुआ था और दुर्घटना से केवल दो दिन पहले इसकी जांच हुई थी। 

टॅग्स :अमेरिकाईरानकासिम सुलेमानीइराकडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो