लाइव न्यूज़ :

उकोरिया ने परेड में पेश की उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलें

By भाषा | Updated: January 15, 2021 10:58 IST

Open in App

सियोल, 15 जनवरी (एपी) उत्तर कोरिया ने पनडुब्बियों और अन्य सैन्य उपकरणों से वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को एक परेड में उतारा।

यह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के परमाणु हथियार कार्यक्रम का विस्तार करने के आह्वान के अनुरूप है।

सरकारी मीडिया ने बताया कि इस परेड का आयोजन बृहस्पतिवार रात प्रमुख सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक के बाद किया गया। इस बैठक में किम ने अपने परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ाने का संकल्प लिया था।

‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ की आठ दिवसीय बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई। इसमें किम ने अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ाने और अधिक उन्नत परमाणु हथियार प्रणालियों को विकसित करने की चेतावनी भी दी और कहा कि अमेरिका के साथ संबंध इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां त्यागता है या नहीं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की ओर से जारी की गई तस्वीर में किम काले रंग की फर वाली टोपी और चमड़े का कोट पहने, मुस्कुराते हुए नजर आए।

एजेंसी ने बताया कि परेड में देश के सबसे उन्नत रणनीतिक हथियार पेश किए गए, जिसमें पनडुब्बी से वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शामिल थी।

एजेंसी ने बताया कि परेड में ‘‘दुश्मन को पूरी तरह नष्ट कर सकने वाली’’ अन्य मिसाइलें भी पेश की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल